Hindi News

टैक्स बचाने का आखिरी मौका, 31 मार्च तक कर लें ये 6 काम, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, बाद में होगा नुकसान

Published:
Last Updated:
पुरानी टैक्स रिजिम फॉलो करने वालों के लिए टैक्स सेविंग इनवेस्टमेंट की आखिरी तारीख नजदीक है। इसमें पीपीएफ, एफडी और अन्य कई योजनाएं शामिल हैं। सही समय पर लाभ उठाने से नुकसान हो सकता है।
टैक्स बचाने का आखिरी मौका, 31 मार्च तक कर लें ये 6 काम, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, बाद में होगा नुकसान

AI Generated Image

अप्रैल से वित्तवर्ष 2025 की शुरुआत होने वाली है। इनकम टैक्स से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। पुराने टैक्स रिजिम को फॉलो करने वाले लोग मार्च 31 मार्च तक टैक्स सेविंग के लिए कुछ सरकारी योजनाओं में निवेश (Tax Saving Tips) कर सकते हैं। उनके लिए यह टैक्स बचाने का आखिरी मौका है।

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स डीडक्शन का लाभ मिलता है। आमजन निर्धारित समय के भीतर इन कटौतियों का लाभ उठा सकते हैं। सरकार की  कुछ ऐसी प्रसिद्ध योजनाएं है, जिसमें निवेश करके आमजन न सिर्फ बचत कर सकते हैं, बल्कि टैक्स कटौती को क्लेम भी कर सकते हैं। सही समय पर इन स्कीम में निवेश न करने पर अधिक टैक्स भुगतान करना पड़ सकता है। यहाँ कुछ ऐसी योजनाएं बताई गई हैं, जो टैक्स सेविंग के लिए बेहतर ऑप्शन साबित होगी?

इन 4 सरकारी योजनाओं का उठायें लाभ 

  • सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इसे विशेष कर बेटियों के लिए चलाया जा रहा है। माता-पिता अपने दो बेटियों के लिए ऐसे एसएससी के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। वर्तमान में इंटरेस्ट रेट 8.2% है। निवेश की न्यूनतम राशि 250 रुपये होती है।
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सेक्शन 80c के तहत  डिडक्शन का लाभ मिलता है। वर्तमान में इस पर सरकार 7.1% ब्याज ऑफर कर रही है। 500 रुपये  से लेकर 1.50 लाख रुपये तक के टैक्स डिडक्शन का लाभ निवेशक उठा सकते हैं।
  • सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम पर भी इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80c के तहत 1.5 लाख के टैक्स डीडक्शन का लाभ मिलता है। 60 साल से अधिक उम्र के लोग इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं। स्कीम की लॉक-इन अवधि 5 वर्ष होती है। न्यूनतम निवेश की 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये है। वर्तमान में इसपर 8.2% ब्याज मिल रहा है।
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम पर भी सरकार बेहतरीन रिटर्न ऑफर कर रही है। इस पर भी 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है। इंटरेस्ट रेट 7.7% है।

टैक्स सेविंग एफडी में करें निवेश

कई बैंक टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम भी ऑफर करते हैं। जिसमें 5 साल का निवेश किया जा सकता है। इस एफडी स्कीम के तहत टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है।

म्यूचुअल फंड स्कीम

निवेश के लिए म्यूचुअल फंड टैक्स सेविंग स्कीम भी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।  इसका लॉक इन पीरियड 3 साल का होता है। टैक्स डीडक्शन का का लाभ भी मिलता है। 

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट, आईपीओ इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews