TCS ने अपने कर्मचारियों को दी खुशखबरी! इतने प्रतिशत का दिया सैलरी इंक्रीमेंट, पढ़ें यह खबर

पिछले कुछ समय में टीसीएस ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी टीसीएस की ओर से की गई। कंपनी ने 12,000 मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारियों को निकाल दिया। जुलाई 2025 में लिए गए इस फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। दरअसल, कंपनी की कुल 6 लाख ग्लोबल वर्कफोर्स में से 2% हिस्सा कम कर दिया गया।
TCS ने अपने कर्मचारियों को दी खुशखबरी! इतने प्रतिशत का दिया सैलरी इंक्रीमेंट, पढ़ें यह खबर

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अब अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को कंपनी ने अधिकतर कर्मचारियों के लिए 4.5% से 7% तक का इंक्रीमेंट दिया है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से सीनियर कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाई गई है। एक तरफ टीसीएस ने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी की, तो वहीं दूसरी ओर अब कंपनी ने बीते 4 सालों में यह सबसे कम बढ़ोतरी की है।

छंटनी के बाद कंपनी का कहना था कि यह कदम एआई आधारित ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग स्ट्रैटेजी के तहत उठाया गया है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। इसके बाद बेंगलुरु के कर्मचारियों ने कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया था।

सैलरी इंक्रीमेंट की घोषणा

हालांकि अब कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी गई है। कंपनी ने सोमवार देर शाम अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट लेटर शेयर करना शुरू कर दिया। 1 सितंबर से ही इस निर्णय को प्रभावी माना जाएगा। कंपनी की ओर से अपने कर्मचारियों को एक आधिकारिक ईमेल भी भेजा गया है। इस ईमेल के जरिए कंपनी की ओर से पिछले 4 सालों में सबसे कम सैलरी इंक्रीमेंट की घोषणा की गई है। हालांकि यह फैसला कंपनी द्वारा की गई बड़ी छंटनी के बाद आया है। ऐसे में यह साफ दिख रहा है कि टीसीएस अब कॉस्ट कटिंग पर ध्यान दे रही है।

टाटा कंसलटेंसी अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रही

पिछले दो महीने में टाटा कंसलटेंसी अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रही है। दरअसल, टीसीएस लगातार मानव संसाधन से जुड़े फैसलों पर विवादों में रही है। पहले मार्केट की अनिश्चितता को देखते हुए सैलरी इंक्रीमेंट को रोका गया था। अचानक कंपनी की ओर से 2% की छंटनी का ऐलान कर दिया गया और अब सिर्फ 80% कर्मचारियों को सैलरी इंक्रीमेंट देने का निर्णय लिया गया है। नतीजतन, कंपनी ने जून 2025 की तिमाही में 13.8% की एट्रिशन रेट दर्ज की है। कंपनी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि मध्य स्तर के अधिकारियों में अधिकांश कर्मचारी सैलरी इंक्रीमेंट के पात्र रहे हैं, जबकि टॉप परफॉर्मर्स को 10% से अधिक की वेतन वृद्धि भी दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews