पीएम विद्यालक्ष्मी योजना: छात्रों के लिए केंद्र सरकार की नई स्कीम, आसानी से मिलेगा एजुकेशन लोन, गारंटर की जरूरत नहीं

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत बिना गारंटर एजुकेशन लोन मिलेगा। ट्यूशन फीस और पढ़ाई के अन्य खर्चे का बोझ कम होगा।
PM Vidyalaxmi Scheme

PM Vidyalakshmi Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार छात्रों के हित नई योजना शुरू कर रही है। जिसका नाम पीएम विद्यालक्ष्मी योजना है। केंद्रीय कैबिनेट ने योजना को मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने दी है। स्कीम उन मेधावी छात्रों के लिए मददगार साबित होगी जो आर्थिक तंगी के कारण मनचाही उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते।

इस स्कीम के तहत बिना गारंटी छात्रों को 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन प्रदान किया जाएगा। तीन प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के रूप में मिलेगा। इस योजना के दायरे में देश के प्रमुख 860 उच्च शिक्षा संस्थान शामिल है।  22 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। हर साल 1 लाख छात्रों को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत लोन दिया जाएगा। 7.5 लाख रुपये तक लोन के लिए पर 75% क्रेडिट गारंटी भी मिलेगी।

कौन उठा सकता है लाभ? (PM Vidyalakshmi Scheme Eligibility)

इसका लाभ वे छात्र उठा पाएंगे जिनके परिवार की सालाना इनकम 8 लाख रुपये से कम है। छात्रों ने उच्च शिक्षा के लिए जिस संस्थान में एडमिशन लिया है उसका सरकारी होना जरूरी है। संस्थान की एनआरआईएफ रैंकिंग देशभर में 100 और  स्टेट में 200 के भीतर होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन (How to Apply for PM Vidyalakshmi Yojana?)

योग्य छात्र पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in पर जाकर योजना के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसमें आवेदन पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र , 10वीं 12वीं मार्कशीट इत्यादि शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews