आमजन को जल्द मिल सकती है खुशखबरी! घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने MP के सभी शहरों का हाल

आमजन को जल्द मिल सकती है खुशखबरी! घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने MP के सभी शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Petrol and diesel price:- देश में जनता महंगाई से परेशान है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती कर लोगों को राहत दे दी है, तो दूसरी तरफ कई राज्य सरकार VAT करने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच राहत की खबर सामने आई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रियायत मिल सकती है। दरअसल, तेल निर्यातक देशों ने यह फैसला लिया है की दुनिया में कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए इसका उत्पादन बढ़ाया जाएगा, जिसके कारण इंटेरनेश्नल लेवल पर कच्चा तेल हो सकता है। यदि इंटेरनेश्नल मार्केट में पेट्रोल और डीजल सस्ता होता है, तो जाहीर सी बात है की भारत में ईंधन की कीमतों में कमी आयेगी।

यह भी पढ़े… MP WEATHER: 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, इन जिलों में लू का अलर्ट, मानसून में होगी देरी!

आज मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए। हालांकि की कुछ शहरों में शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज कोई बदलाव नजर नहीं आए है। आज प्रदेश के अधिकतम शहरों में पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.83 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। अगरमलवा, अशोकनगर, बेतूल, भिण्ड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

यह भी पढ़े… Liquor home delivery in 10 minutes : 10 मिनिट में आपके घर पहुंचेगी शराब, कीजिये ऑनलाइन ऑर्डर

विदिशा, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, पन्ना, खांडवा, डींडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। अनुपुर, बालाघाट, सतना और शहडोल में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। रीवा में पेट्रोल सबसे महंगा है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 112.09 प्रति लीटर है। सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, धार, देवास और भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews