देश के इन 3 तीन बैंकों ने दिया झटका, महंगा किया लोन, तय हुई नई दरें, यहाँ जानें

देश के इन 3 तीन बैंकों ने दिया झटका, महंगा किया लोन, तय हुई नई दरें, यहाँ जानें

Bank Loans: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को रेपो रेट में वृद्धि की घोषणा कर दी है। जिसके बाद बाद कई बैंकों ने लोन को महंगा करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अब तक तीन बैंक शामिल हो चुके हैं। एचडीएफसी के अलावा दो बड़े बैंकों ने भी लोन की ईएमआई बढ़ा दी है। रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा हुआ है।

एचडीएफसी ने बढ़ाई ब्याज दरें

आरबीआई के बाद HDFC बैंक ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडींग रेट्स में 50 बेसिस पॉइंट तक की वृद्धि की है। अलग-अलग अवधि के लिए MCLR भी अलग निर्धारित की गई है। एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.30 फीसदी हो चुकी है। वहीं एक साल के लिए यह दरें 8.60 फीसदी है।

इंडियन ओवरसीज बैंक

Indian Overseas Bank ने भी लोन महंगा कर दिया है। MCLR में 15 से 35 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की गई है। साथ ही बैंक ने रेपो लिक्विड लेंडिंग रेट में भी 9.10 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। एक महीने के लिए एमसीएलआर दर 7.70 फीसदी, एक साल के लिए 8.25 फीसदी और तीन साल के लिए 8.40 फीसदी है। यह नई दरें 10 दिसंबर से लागू हो जाएंगी।

बैंक ऑफ इंडिया ने भी बढ़ाई एमसीएलआर दरें

बैंक ऑफ इंडिया ने भी लोन की ईएमआई बढ़ा दी है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने बाद बैंक ने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 35 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है, जो अब 9.10 फीसदी हो चुकी है। यह नई दरें 7 दिसंबर से लागू भी हो चुकी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews