आज इन 3 कंपनियों ने खोल दिया अपना-अपना IPO, 21 सितंबर तक दांव खेलने का मौका, यहाँ जानें डीटेल

IPO Alert: 18 सितंबर यानि आज एक नहीं तीन-तीन कंपनियों ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को निवेशकों के लिए खोल दिया है। इस लिस्ट में मधुसूदन मसाला लिमिटेड भी शामिल है। 21 सितंबर तक तीनों आईपीओ में निवेश किया जा सकता है। दो अन्य कंपनियों के नाम: मास्टर कॉम्पोनेन्टस लिमिटेड और टेक्नोग्रीन सॉल्यूशन्स लिमिटेड हैं।

मधुसूदन मसाला लिमिटेड आईपीओ

मसाले का करोबर करने वाली इस कंपनी ने अपना आईपीओ ओपन कर दिया है। सुबह 11:31 बजे तक इश्यू को 4.04 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 9.24 गुना, NII के 1.95 गुना और QIB में 0.01 गुना सुबसक्रिप्शन मिला है। 23.80 करोड़ का फंड जुटाने के लिए कुल 3,400,000 शेयरों को जारी किया गया है। प्राइस बैंड 66 रुपये से 70 रुपये है। लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म एनएसई और एसएमई है। प्रोमोटर्स का प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 100% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.64% है। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 28.41%, मार्केट मेकर के लियर 5.06%, QIB के लिए 19%, NII के लिए 14.29% और रीटेल के लिए 33.24% शेयरों को रिजर्व किया गया है। 3 अक्टूबर को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

मास्टर कॉम्पोनेन्टस लिमिटेड आईपीओ

प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉम्पोनेन्टस और सब -असेम्ब्लीज का निर्माण करने वाली इस कंपनी ने 15.43 करोड़ का फंड जुटाने के लिए 1,102,000 शेयरों को जारी किया है। ऑफर फॉर सेल के तहत 402,000 शेयरों को जारी किया गया है । सुबह 11:41 बजे रतक आईपीओ को 0.07 गुना सबस्क्राइब किया गया है। प्राइस बैंड 140 रुपये और लॉट साइज़ 1000 शेयर्स हैं। 29 सितंबर को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

टेक्नोग्रीन सॉल्यूशन्स लिमिटेड आईपीओ (Techknowgreen Solutions IPO )

पर्यावरण परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी ने आज अपना आईपीओ खोल दिया है। 16.72 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य के साथ 1,944,000 शेयरों को जारी किया गया है। इश्यू की लिस्टिंग 29 सितंबर 2023 को होगी। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एसएमई है। प्राइस 86 रुपये है। लॉट साइज़ 1600 शेयर्स हैं। सुबह 11:49 बजे तक आईपीओ को 0.20 गुना सबस्क्राइब किया गया है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ का शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews