इस सरकारी बैंक ने दी गुड न्यूज, सस्ता किया लोन, घटाया ब्याज दर, यहाँ चेक नए रेट

बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट और एक्स्ट्रा बेंचमार्क लिंक्ड रेट में संशोधन किया है। ब्याज दरों में 25 बीपीएस की कटौती हुई है। नए रेट प्रभावी हैं। फरवरी में एमसीएलआर रेट को भी अपडेट किया गया है। 
bank loan

रेपो रेट में कटौती के बाद कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों (Loan Interest Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल हो चुका है। पीएनबी ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) और एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट में संशोधन किया है। नए रेट 10 फरवरी 2025 से प्रभावी हैं।

आरएलएलआर में कटौती का प्रभाव पर्सनल लोन, होम लोन और अन्य रिटेल लोन पर पड़ेगा। ईएमआई का बोझ भी कम होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरएलएलआर और बीपीएलआर में 25 बीपीएस की कटौती कर चुका है। वहीं एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर दरों में वृद्धि की थी।

कितना है ब्याज?

पीएनबी ने आरएलएल आर में 25 बीपीएस की कटौती की है। दरों को 9.25% से घटाकर 9% कर दिया गया है। इसमें 10 बीपीएस चार्ज भी शामिल है। बैंक ने कई होम लोन स्कीम के ब्याज दरों को संशोधित करके 8.15% कर दिया है। 31 मार्च 2025 तक अग्रिम प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेजीकरण शुल्क छूट का लाभ उठा सकते हैं।

बैंक ने की MCLR दरों में कटौती

बैंक ने 1 फरवरी 2025 को एमसीएलआर दरों को रिवाइज किया था। 0.05% प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। वर्तमान में ओवरनाइट एमसीएलआर 8.40% है। वहीं एक महीने के लिए दरें 8.50%, 3 महीने के लिए 8.70%, 6 महीने के लिए 8.90%,1 साल के लिए 9.05% और 3 साल के लिए 9.35% है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews