इस सरकारी बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर, सेविंग अकाउंट पर भी बढ़ा इंटरेस्ट, निवेश से होगा लाभ

इस सरकारी बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर, सेविंग अकाउंट पर भी बढ़ा इंटरेस्ट, निवेश से होगा लाभ

Bank FD Scheme: यदि आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की साबित हो सकती है। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने नए साल के अवसर पर ग्राहकों को गिफ्ट दिया है। फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर में वृद्धि कर दी है। नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2023 यानि आज से लागू भी हो चुकी है। अलग-अलग अवधि वाले एफडी पर इंटरेस्ट रेट में वृद्धि हुई है।

एफडी के ब्याज में इतनी हुई वृद्धि

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज में बढ़ोत्तरी कर दी है। ब्याज दर में 45 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया गया है। अलग-अलग अवधि के दरें भी अलग है। 7-45 दिनों की एफडी पर अब 3.50 प्रतिशत, 46-179 दिनों के एफडी पर 4.50 प्रतिशत, 1 साल से कम वाली एफडी पर 5.50 प्रतिशत, 666 दिनों वाली पर 7.25 प्रतिशत और 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50 प्रतिशत मिलेगा। वहीं 667 दिन से लेकर 2 साल की अवधि पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

सेविंग अकाउंट पर मिलेगा इतना ब्याज

बचत खाते के ब्याज में भी बदलाव किये गए हैं। अब अकाउंटहोल्डर्स को 10 लाख रुपये से कम की राशि पर सालाना 2.70 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इतना मतलब यह है की यदि आपके खाते में 10 लाख रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये की राशि है तो सलना 2.75 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि भी हुई है, अब खाताधारकों को 3 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews