आज बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने 239 अंक चढ़कर 71,970 पर शुरू किया कारोबार, निफ्टी में भी बढ़त

आज बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने 239 अंक चढ़कर 71,970 पर शुरू किया कारोबार, निफ्टी में भी बढ़त

Today’s market: आज यानी मंगलवार को, भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है, जहां सेंसेक्स ने 239 अंक की बढ़त के साथ 71,970 के स्तर पर शुरूआती कारोबार शुरू किया है। वहीं, निफ्टी भी 54 अंक की तेजी के साथ 21,825 के स्तर पर खुला है। जानकारी के अनुसार आज बाजार में IT और ऑटो शेयर्स में तेजी दिखाई दे रही है, जबकि पेटीएम के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी है।

पेटीएम के शेयर में तेजी:

कल की खबरों में सामने आया था कि पेटीएम अपने वॉलेट बिजनेस को बेचने का विचार कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद आज इसके शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी दिखाई दे रही है। यदि ऐसा होता है की पेटीएम अपने वॉलेट बिजनेस को बेचता है तो HDFC बैंक और Jio फाइनेंशियल सर्विसेज इसे खरीदने के प्रवल दावेदार हो सकते है। हालांकि पेटीएम ने इस खबर को अफवाह और आधारहीन बताया था।

एपीजे सुरेंद्र होटल्स का IPO शुरू:

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का IPO आज से शुरू हुआ है, जिसमें रिटेल निवेशक 7 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस IPO का प्राइस बैंड ₹147-₹155 प्रति शेयर रखा गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews