अगले सप्ताह आ रहा है अडानी ग्रुप का FPO, 31 जनवरी तक मिलेगा दांव खेलने का मौका, जानें डिटेल्स

अगले सप्ताह आ रहा है अडानी ग्रुप का FPO, 31 जनवरी तक मिलेगा दांव खेलने का मौका, जानें डिटेल्स

Upcoming FPO Next Week: देश की सबसे बड़ी कंपनियों ने से एक अडानी एन्टरप्राइजेज फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर लाने जा रही है। इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है 27 जनवरी 2023 को यह खुलने जा रहा है। निवेशकों 31 जनवरी तक दांव खेलने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद यह क्लोज हो जाएगा। अडानी ग्रुप भारत की मल्टीनेशंनल कंपनी है, जो कई कारोबार करती है। जिसमें माइनिंग, डेटा सेंटर, सोलर मैन्यूफैक्चरिंग, रोड्स, मेट्रो, रेल एयरपॉर्ट्स और एग्रो भी शामिल है।

एफपीओ की डिटेल्स

एफपीओ का प्राइस बैंड 3112 रुपये से 3276 रुपये प्रति शेयर है। फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ के जरिए कंपनी 20,000 करोड़ रुपये जमा करने का टारगेट रखती है। प्रत्येक लॉट में 4 शेयर्स मिलते हैं, जिसकी राशि 13,104 रुपये हैं। रीटेल डिस्काउंट 64 रुपये प्रति शेयर है। इससे जुटाईं गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट, रोड ट्रांसपोर्ट और मुन्द्रा सोलर लिमिटेड में करेगी। प्रोमोटर की प्रीशेयर होल्डिंग 72.63 फीसदी है। प्रोमोटर्स के नाम गौतम एस अडानी और राजेश एस अडानी है।

जरूरी तारीख

  • 27 जनवरी 2023- एफपीओ खुलेगा
  • 31 जनवरी 2023 को बंद होगा
  • 3 फरवरी 2023 को अलॉटमेंट की बेसिस होगी
  • 6 फरवरी 2023 को एनीसिएशन का रिफ़ंड होगा।
  • 7 फरवरी को डिमैट की क्रेडिट शेयरिंग होगी
  • 8 फरवरी 2023 को इसकी लिस्टिंग होगी

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी योजना या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews