Upcoming IPO In July: हो जाइए तैयार, जल्द खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO In July: हो जाइए तैयार, जल्द खुलेगा इन 4 कंपनियों का आईपीओ, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming IPO In July 2023: जुलाई में अब तक तीन कंपनियां अपना आईपीओ खोल चुकी हैं। लिस्ट में सेंको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Limited), अल्फालॉजीक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (Alphalogic Industries Limited ) और ऐक्सेलरैटबीएस इंडिया लिमिटेड (AccelerateBS India Limited ) शामिल हैं। इस सप्ताह तीन कंपनियों का आईपीओ खुलने जा रहा है। वहीं Kaka Industries ने भी अगले सप्ताह के लिए अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Intial Public Offering) कन्फर्म कर दिया है। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से-

10 जुलाई को खुलेगा 2 कंपनियों का आईपीओ

वर्ष 2019 में स्थापित हुई यह कंपनी दरवाजे, वॉल पैनलिंग, टूटी छत, खिड़की और अन्य आंतरिक और बाहरी कार्यों के लिए पॉलीमर बेस्ड प्रोफाइल बनाने का कारोबार करती है। काका इंडस्ट्रीज़ 10 जुलाई को अपना आईपीओ खोलने जा रही है। निवेशक 12 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे। 21.23 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी 3,660, 000 शेयरों को जारी करेगी। प्राइस बैंड 55 रुपये से लेकर 58 रुपये है। लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं। आईपीओ की लिस्टिंग 20 जुलाई को होगी। इसके अलावा 10 जुलाई को Ahasolar Technologies भी अपना आईपीओ खोलने वाली वाला है, जो 13 जुलाई को क्लोज होगा। इश्यू साइज़ 12.85 करोड़ रुपये है और प्राइस 157 रुपये प्रति शेयर है।

ऐक्सेलरैटबीएस इंडिया लिमिटेड आईपीओ

ऐक्सेलरैटबीएस इंडिया लिमिटेड 6 जुलाई यानि कल अपना आईपीओ खोलने जा रहा है। निवेशक 11 जुलाई तक इन्वेस्ट कर पाएंगे। 5.69 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी अपने शेयरों को जारी करेगी। प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं।

ड्रोन डेस्टिनेशन लिमिटेड आईपीओ 

भारत की प्रमुख ड्रोन सेवाएं और ट्रेनिंग प्रदान करने वाली कंपनी 7 जुलाई को अपना आईपीओ लाने वाली है, जो 11 जुलाई को क्लोज होगा। कंपनी 44.20 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 6,800,000 शेयरों को जारी करेगी। प्राइस बैंड 62 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज़ 2000 शेयर्स हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews