Upcoming IPO: जल्द ही 15 सौ करोड़ से बड़ा IPO ला सकती हैं भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर सेल निर्माता कंपनी, पढ़ें पूरी जानकारी

Upcoming IPO: देश की दूसरी सबसे बड़ी सोलर सेल निर्माता कंपनी प्रीमियर एनर्जीज जल्द ही बाजार में अपना आईपीओ (IPO) ला सकती हैं। इसके लिए कंपनी की और से सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल भी किया गया है।
Upcoming IPO: जल्द ही 15 सौ करोड़ से बड़ा IPO ला सकती हैं भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर सेल निर्माता कंपनी, पढ़ें पूरी जानकारी

Upcoming IPO: भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर सेल निर्माता कंपनी प्रीमियर एनर्जीज के आईपीओ की शुरुआत जल्द हो सकती है। इस कंपनी की योजना है कि वह आईपीओ के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाए। जानकारी के अनुसार इसके लिए कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है।

जानें कितना बड़ा होने वाला है आईपीओ?

प्रीमियर एनर्जीज सोलर, जो हैदराबाद स्थित बड़ी कंपनी है, भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर है। कंपनी ने अपने आईपीओ के ड्राफ्ट फाइल करके सेबी को एक योजना पेश की है, जिसमें वह 1,500 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने का प्रस्ताव रखती है। इस आईपीओ में, कंपनी की तरफ से 1,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयरों का इश्यू किया जाएगा। इसके साथ ही, आईपीओ में सेल ऑफरिंग के जरिए मौजूदा शेयरधारक अपने हिस्से को बेचकर 2.82 करोड़ शेयरों को बाजार में ला सकते हैं।

ऑफर फोर सेल के तहत:

जानकारी के मुताबिक, आईपीओ के ऑफर फोर सेल के तहत, साउथ एशिया ग्रोथ फंड 2 होल्डिंग्स एलएलसी (2,38,46,400 शेयर) और साउथ एशिया ईबीटी ट्रस्ट (1,53,600 शेयर) जैसे मौजूदा शेयरधारक अपने हिस्से को कम करने के लिए योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रमोटर चिरंजीव सिंह सलुजा भी अपने ओएफएस में 42 लाख शेयर बेच सकते हैं।

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट की भी योजना:

दरअसल आईपीओ से पहले, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट की भी योजना है जिसके माध्यम से प्रीमियर एनर्जीज तकरीबन 300 करोड़ रुपये तक की तिमाही राशि जुटा सकती है। ड्राफ्ट में इसका वर्णन है कि अगर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट सफल हुआ तो आईपीओ में फ्रेश इश्यू की मात्रा को कम कर दी जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews