Upcoming IPO: इस सप्ताह ये 3 कंपनियां खोलेंगी अपना आईपीओ, मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका

Upcoming IPO: इस सप्ताह ये 3 कंपनियां खोलेंगी अपना आईपीओ, मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका

Upcoming IPO This Week: यदि आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। इस सप्ताह कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। जिसमें निवेशकों को दांव खेलने का अवसर मिलेगा। इस लिस्ट में तीन कंपनियां शामिल हैं, जिनके नाम गायत्री रबर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड, Earthstahl And Alloys Limited और अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

Earthstahl And Alloys Limited

कंपनी आयरन कास्ट लंपस और डक्टाइल आयरन पाइप फिटिंग का उत्पादन और कारोबार करती है। इसका आईपीओ 27 जनवरी 2023 को ओपन होने जा रहा है। निवेशक 31 जनवरी तक दांव लगा सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 38 रुपये से लेकर 40 रुपये तक है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज़ 12.96 करोड़ रुपये है। प्रत्येक लॉट में 3000 शेयर्स शामिल हैं। इसकी लिस्टिंग 8 फरवरी 2023 को बीएसई और एनएसई पर होगी।

गायत्री रबर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड

कंपनी रबर्स प्रोफाइल, एल्युमिनियम रबर्स प्रोफाइल, ऑटोमोबाइल रबर्स प्रोफाइल, रबर्स कम्पाउन्ड और रबर के अन्य समाग्री का उत्पादन और कारोबार करती है। जनरल कॉर्पोरेट कारणों से कंपनी अपना आईपीओ ला रही है, जिसकी ओपनिंग 25 जनवरी 2023 को होगी। 30 जनवरी तक इसमें निवेशक दांव लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 4000 शेयर्स हैं। इश्यू प्राइस 4.58 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 30 रुपये है।

अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड

देश की सबसे बड़ी कंपनी Adani Enterprises Limited अपना आईपीओ इसी सप्ताह ला रही है। जिसकी ओपनिंग 27 जनवरी को होगी। निवेशकों को 31 जनवरी तक इन्वेस्ट करने का मौका मिलेगा। इश्यू साइज़ 20000 करोड़ रुपये हैं। प्राइस बैंड 3112 रुपये से लेकर 3276 रुपये है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 8 फरवरी को हो सकती है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews