इस बार शादियों के सीजन में शुरू करें ये 5 बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, पढ़ें पूरी खबर

Wedding Season Business Idea

Wedding Season Business Idea: भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक इस बार भारत में करीब लाख शादियाँ होने वाली है। इस बार वेडिंग सीजन कमाई का सुनहरा मौका लेकर आया है। कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया हैं, जिनके जरिए आप लाखों में कमाई कर सकते हैं।

कैटेरिंग का कारोबार

इस वेडिंग सीजन आप कैटरिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। शादियों में कैटेरिंग सर्विस की जरूरत पड़ती ही है। यदि आप कुकिंग में एक्सपर्ट हैं और अच्छे से सर्व करना जानते हैं तो यह कारोबार आपके लिए बेस्ट विकल्प बन सकता है। हालांकि इसके लिए आपको खुद के टीम की जरूरत पड़ेगी।

गाड़ियों को रेंट पर देने का बिजनेस

भारत में शादी किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इस दौरान लड़का और लड़की दोनों तरफ से कई लोग शामिल होते हैं। सैकड़ों लोग बारात में शामिल होते हैं। इस दौरान कारों की जरूरत पड़ती है। आप अपने कर को रेंट पर देकर अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

DJ का बिजनेस

हल्दी, मेहंदी, संगीत और बारात म्यूजिक के बिना फीका पड़ सकता है। इसलिए वेडिंग सीजन में DJ की डिमांड भी बढ़ जाती है। आप डीजे के बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। यह डीजे की मांग बर्थडे पार्टी, एनिवर्सी इत्यादि में भी होती है।

मेकअप आर्टिस्ट

शादी के सभी फ़ंक्शन में सिर्फ दुल्हन-दूल्हा ही नहीं सभी लोग अच्छा दिखना चाहते हैं। इस दौरान मेकअप आर्टिस्ट की मांग भी बढ़ जाती है। यदि आप मेकअप की कला जानते हैं तो मेकअप का कारोबार अपने के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

डेकोरेशन बिजनेस

इस वेडिंग सीजन आप डेकोरेशन का कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस की शुरुआत मात्र 10000 रुपये में चीजों को रेंट पर लेकर की जा सकती है। इसपर करीब 30-40% चार्ज लगाकर लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews