UPI के जरिए सामान खरीदने पर किस्तों में कर पाएंगे भुगतान, देश के इस बैंक ने शुरू की ये खास सुविधा

UPI के जरिए सामान खरीदने पर किस्तों में कर पाएंगे भुगतान, देश के इस बैंक ने शुरू की ये खास सुविधा

Bank News: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहकों को अब नई और खास सुविधा का लाभ मिलेगा। ग्राहक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट करके सामान खरीद पाएंगे, जिसका भुगतान इंस्टॉलमेंट में कर पाएंगे। इस बात की घोषणा बैंक ने 11 अप्रैल को कर दी है। हालांकि सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें भी सामने रखी गई है।

UPI पेमेंट पर पर ईएमआई सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को 10 हजार रुपये से अधिक का लेनदेन करना होगा। सामान खरीदने पर उन्हें किस्त के 3 ऑप्शन दिए जाएंगे। जिसमें 3 महीने, 6 महीने और 9 महीने शामिल हैं। सुविधा नाम “Paylater” है। QR स्कैन करने पर ईएमआई का ऑप्शन आता है। बैंक ने मुताबिक जल्द हो पेलेटर सुविधा के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा भी शुरू होगी। वहीं ग्राहक इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक आइटम, राशन और कपड़े की खरीददारी कर सकते है।

ऐसे करता है काम

  • बैंक का कोई ग्राहक यदि किसी भी स्टोर में जाकर 10 हजार रुपये से अधिक का सामान खरीदता है तो पेलेटर के जरिए भुगतान करने के लिए ऐप पर जाएं।
  • अब क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  • फिर पे लेटर ईएमआई ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • अब ईएमआई का टेन्योर या समय अवधि चुने।
  • तीन महीने, 6 महीने और 9 महीने में से इसी एक विकल्प को चुने।
  • फिर ट्रांजैक्शन पूरा करें।
  • उसके बाद आईसीआईसीआई सेविंग अकाउंट से  पैसे कट जाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews