
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अधिक समय बाकी नहीं है। छात्र परीक्षा की तैयारी शुरू कर चुके हैं। कई विद्यार्थियों को इकोनॉमिक्स का पेपर बहुत मुश्किल लगता है। इस विषय में पूरे अंक प्राप्त करना कई छात्रों को सपने की तरह लगता है। लेकिन यदि तैयारी सही से हो तो 95% से अधिक स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।
इकोनॉमिक्स के विषय में अच्छे अंक लाने के लिए थ्योरी और एप्लीकेशन दोनों पर ध्यान देना पड़ता है। सही टेक्निक और स्ट्रैटिजी के जरिए के बोर्ड परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। यहां ऐसे कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिसके जरिए बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2025) में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
सिलेबस और कॉन्सेप्ट को समझना जरूरी
- इकोनॉमिक्स पेपर में अच्छे अंक लाने के लिए सिलेबस को अच्छे से समझ लें। चैप्टर और टॉपिक को बांट लें। माइक्रोइकोनॉमिक्स और मैक्रोइकोनॉमिक्स पर खास ध्यान दें। वैटेज के हिसाब से टॉपिक्स को पढ़ें।
- इकोनॉमिक्स में कांसेप्ट को समझना बहुत जरूरी होता है। महंगाई, जीडीपी और अन्य जरूरी टॉपिक्सका कॉन्सेप्ट अच्छे से समझ लें। इसके लिए आप शिक्षकों का मार्गदर्शन ले सकते हैं।
- कई ऐसे छात्र होते हैं जो इकोनॉमिक्स के पेपर में बिना कांसेप्ट को समझे उत्तर और टॉपिक को रटकर याद करते हैं। यह उनके लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है। इससे आप एप्लीकेशन बेस्ड और डायग्राम से जुड़े प्रश्नों को अच्छे तरीके से सॉल्व नहीं कर पाएंगे।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- छात्र जो भी पढ़े उसके नोट्स बनाते रहे। इस आपके लिए रिवीजन ज्यादा मुश्किल नहीं रहेगा।
- न्यूमेरिकल प्रॉब्लम्स इकोनॉमिक्स में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे स्कोर अच्छे होंगे।
- परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्र जरूरी ग्राफ और डायग्राम को इग्नोर ना करें। इससे आपको थ्योरी को समझने में मदद मिलेगी। को अच्छे समझ पाएंगे और प्रश्नों को बेहतर तरीके से लिख पाएंगे
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर का प्रैक्टिस करें। इससे आपको टाइम मैनेजमेंट में आसानी होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

