छात्र रहें सावधान, UGC ने 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी करार किया, एक्शन में केंद्र सरकार, सांसदों से की ये अपील, यहाँ देखें लिस्ट

देशभर में 20 से अधिक फर्जी यूनिवर्सिटी चल रही है। 2014 से लेकर अब तक 12 विश्वविद्यालय बंद किए गए हैं। कई पर एफआईआर भी किया गया है।
ugc notice

UGC Fake Universities List: विद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 21 यूनिवर्सिटी को फर्जी करार किया है। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने संसद में दी है। लिखित जवाब में केंद्र शिक्षा सुकान्त मजूमदार ने कई संस्थाओं को फेक यूनिवर्सिटी के रूप में दर्शाया है। उन्होनें बताया कि सरकार ऐसे विश्वविद्यालयों के खिलाफ एक अभियान भी चला रही है।

मजूमदार ने सांसद में कहा, “कानून व्यवस्था बनाए रखना संबंधित राज्यों का विषय है। इसलिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया है कि वे इन संस्थाओं को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई करें। खुद को गलत तरीके से “यूनिवर्सिटी बताकर डिग्री बांटने छात्रों धोखा देने वाले इन संस्थानों को बंद होना चाहिए। इसके संचालन में शामिल सभी लोगों के सभी लोगों के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए।”

सांसदों से की गई ये अपील (Union Minister Sukant Majumdar)

केन्द्रीय मंत्री ने सांसदों से इन फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया है। उन्होनें कहा, “जो संसद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, वे फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि छात्रों को फर्जी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से रोका जा सके।” उन्होनें यह भी कहा कि, “सांसद यूजीसी या केंद्र सरकार को अपने राज्य में चल रहे फर्जी यूनिवर्सिटी की जानकारी दें, जो यूजीसी के लिस्ट में शामिल नहीं है।

दस सालों में 12 यूनिवर्सिटी बंद (Fake University Closed)

सरकार फर्जी विश्वविद्यालय के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत अब तक कई सेल्फ स्टाइल्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी की गई है। अब फेक डिग्री देने वाले अनिकृत संस्थाओं को चेतावनी नोटिस भी जारी किया गया है। 2014 से लेकर अब तक 12 यूनिवर्सिटी को बंद भी किया गया है। यूजीसी द्वारा जारी की गई फेक यूनिवर्सिटी की सूची में दिल्ली के आठ, आंध्र प्रदेश और केरल के दो-दो और उत्तर प्रदेश के चार विश्वविद्यालय शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और पुडुचेरी के 1 यूनिवर्सिटी को आयोग ने फर्जी करार किया है। फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट  https://www.ugc.gov.in/universitydetails/Fakeuniversity पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews