UGC NET 2024: छात्रों के लिए अच्छी खबर, बदल गए यूजीसी नेट से जुड़े नियम, PhD में दाखिला लेना हुआ आसान, जानें डिटेल

ugc net 2024

UGC NET 2024: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commision) ने यूजीसी नेट से जुड़े नियमों में बड़ा संशोधन किया है अब छात्र यूजीसी नेट के स्कोर का इस्तेमाल करके भी विभिन्न विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में पीएचडी कोर्स (PhD Course Admission) से लिए दाखिला ले पाएंगे। नए नियम शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू होंगे। इससे छात्रों को एक से अधिक प्रवेश परीक्षाओं में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यूजीसी नेट एडमिशन के लिए छात्रों के लिए तीन कैटेगरी

यूजीसी नेट नेट परीक्षा के परफॉरमेंस के आधार पर छात्रों को तीन कैटेगरी में बाँटा जाएगा। कैटेगरी 1 के उम्मीदवार पीएचडी एडमिशन, असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए पात्र होंगे। कैटेगरी 2 के उम्मीदवार पीएचडी एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। वहीं कैटेगरी 3 के कैडिडेट्स केवल पीएचडी में दाखिले के लिए पत्र होंगे।

एक वर्ष के लिए मान्य होंगे स्कोर

यूजीसी नेट के जरिए PhD एडमिशन के लिए कैटेगरी 2 और कैटेगरी 3 के उम्मीदवारों के नेट स्कोर का उनकी योग्यता में 70% योगदान होगा, बाकी 30% योगदान इंटरव्यू का होगा। नेट स्कोर केवल एक वर्ष के लिए ही मान्य होगा।

यूजीसी नेट जून के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

साल में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होता है। जून सेशन के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगले सप्ताह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। एप्लीकेशन पोर्टल खुलते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews