साल में दो बार होगी AIBE Exam, LLB अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी ले सकेंगे भाग

AIBE परीक्षा को लेकर बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।
AIBE exam

लॉ स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इसके मुताबिक बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अब ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन साल में दो बार आयोजित करवाई जाएगी। BCI की ओर से मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई कि छात्रों को वकील के तौर पर पंजीकरण करने के लिए अब साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

इस संबंध में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष आखिरी वर्ष के छात्रों को शामिल होने देने की मांग को लेकर 2024 में दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई किए जाने के दौरान जानकारी दी गई।

AIBE 21 के लिए तारीख घोषित

BCI की ओर से AIBE 21 के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के जरिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी से 30 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 1 मई 2026 रखी गई है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन 3 मई 2026 तक किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 22 मई रखी गई है। परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी। आंसर की और रिजल्ट जारी होने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

आखिरी वर्ष के छात्र ले सकेंगे भाग

BCI की ओर से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने के फैसले के साथ पात्रता में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत जो छात्र 3 वर्ष LLB या 5 वर्षी एलएलबी के अंतिम साल या सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं, वो भी ये परीक्षा दे सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews