भारतीय रेलवे में करना चाहते हैं TTE की नौकरी, जानें सिलेक्शन प्रोसेस, योग्यता और सैलरी

भारतीय रेलवे में TTE की पोस्ट पर जॉब पाना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए युवा वर्ग लगातार प्रयास भी करते रहते हैं। समय-समय पर परीक्षाएं भी आयोजित की जाती है।
Indian Railways TTE

Indian Railways : भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यहां हजारों लोग अपने गंतव्य तक जाते हैं। देश के हर एक प्लेटफार्म से लगभग कुल मिलाकर 1300 से अधिक ट्रेनें एक दिन में संचालित की जाती है, जो अलग-अलग रूट पर चलाई जाती है।ट्रैवल करते समय आपको स्टेशन या फिर ट्रेन में TTE भी नजर आते होंगे, जो कि काले कोर्ट और सफेद पेंट पहने रहते हैं। इसके अलावा, उनके पास आईकार्ड होता है। इन्हें देखकर कई युवाओं के मन में ऐसा ख्याल आता है कि वह भी भारतीय रेलवे में टीटीई की पोस्ट पर जॉब करें।

इंडियन रेलवे में नौकरी पाने की तलाश में हर उम्मीदवार काफी ज्यादा प्रयास करते हैं। इसके लिए वह तैयारी भी करते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे की तरफ से भी हमेशा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है। इनमें सबसे ज्यादा पसंदीदा नौकरी टीटीई की होती है, जिसके लिए सबसे ज्यादा युवक आवेदन देते हैं। चलिए हम आपको रेलवे में टीटीई की नौकरी पाने के लिए योग्यता, सैलरी, क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

भरे आवेदन फॉर्म

रेलवे द्वारा समय-समय पर टीटीई समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके लिए आपको अलर्ट रहना पड़ेगा। रिक्वायरमेंट के बारे में पता चलते ही इच्छूक उम्मीदवार इसे केयरफुली पढ़कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्वालिफिकेशन

टीटीई उम्मीदवार को फॉर्म भरने के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। इसमें 50% मार्क्स कंपलसरी होता है। इससे अधिक मार्क्स वाले स्टूडेंट ही टीटीई के योग्य उम्मीदवार होते हैं। वहीं, आयु सीमा 18 से 30 साल होनी चाहिए। अन्यथा, उनका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • भारतीय रेलवे द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र में जाकर एग्जाम देना होता है।
  • एग्जाम में सवालों की कुल संख्या 150 होती है। इसमें मैथ, इंग्लिश, जनरल नॉलेज सहित रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते है। इसके अलावा, रेलवे से जुड़े सवाल भी पूछ लिए जाते हैं।
  • परीक्षा पास करने के बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट को ट्रेन और स्टेशन पर ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग पीरियड पूरे होने के बाद उनका कार्यकाल शुरू होता है।

सैलरी

सैलरी की बात करें, तो टीटीई पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9,400 से 35,000 रुपये तक प्रति माह सैलरी मिलती है। यह सातवें पे कमीशन के आधार पर तय की जाती है। इसके अलावा, 1900 रुपए ग्रेड पे प्लस + DA + HRA + एक्स्ट्रा अलाउंस मिलता है।

मिलती है ये सुविधाएं

इसके अलावा, परिवार के सदस्यों को कहीं भी फ्री में ट्रैवल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वह फर्स्ट एसी, सेकंड एसी या फिर थर्ड एसी सहित स्लीपर में फ्री में ट्रेवल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पहले से ही एक एप्लीकेशन देना पड़ता है। इसके बाद आपका नाम पर वह सीट बुक कर दी जाती है। आप IRCTC एप पर जाकर भी रेलवे कोटा के माध्यम से सीट बुक करवा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews