युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 161 पदों पर निकली भर्ती, जानें इसके लिए कैसे करें आवेदन?

युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 161 पदों पर निकली भर्ती, जानें इसके लिए कैसे करें आवेदन?

Big opportunity for youth: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने एक बड़ा मौका दिया है। जानकारी के अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 161 पदों के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। हालांकि इसके लिए पहले आवेदनकर्ताओं को इसके लिए क्या शर्तें है इसपर एक बार नजर जरूर डालना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता:

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आईटीआई पास होना आवश्यक है। वहीं इसके लिए आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जो कि 11 मार्च 2024 तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

क्या रहेगी सैलरी:

सिलेक्शन के बाद चयनित उम्मीदवारों को मासिक 19,900 रुपए तक मिल सकता है।

इसके लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है:

आवेदन करने के बाद उम्मीदवार को 2 टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार पहले उम्मीदवार को ट्रेड टेस्ट देना होगा उसके बाद उम्मीदवारों का प्रैक्टिकल टेस्ट भी लिया जाएगा।

जानें आवश्यक दस्तावेज़:

10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
फोटो- पासपोर्ट साइज
आधार कार्ड
आईटीआई की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करके उसे सभी आवश्यक दस्तावेजों को जोड़कर इन्हें भेज सकते हैं – “मुख्य महाप्रबंधक, आयुध निर्माणी खमरिया, जिला- जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन – 482005″ पर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews