CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी को लेकर बड़ी अपडेट, परीक्षा की तारीख का हुआ खुलासा, मार्च से शुरू होंगे आवेदन

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी को लेकर बड़ी अपडेट, परीक्षा की तारीख का हुआ खुलासा, मार्च से शुरू होंगे आवेदन

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी 2023) के लिए परीक्षा की तारीख का का खुलासा कर दिया है। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने इसका ऐलान कर दिया है। साल 2023 में 1 जून से 10 जून तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च के मध्य से ही शुरू हो जाएगी।

अगस्त से शुरू होगा सेशन

इस परीक्षा के तहत देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रों का दाखिला उनके स्कोर के आधार पर होगा। विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन होगा। रिजल्ट्स की घोषणा जुलाई 2023 तक हो जाएगी। यूजीसी अध्यक्ष के मुताबिक जुलाई 2023 के अंत तक छात्र अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। जिसके बाद नया शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू हो सकता है।

कई यूनिवर्सिटीज होंगे शामिल

यह CUET PG का दूसरा एडीशन है। इस साल भी करीब 30 यूनिवर्सिटी इसका हिस्सा बनेंगी। वहीं इससे पहले ही एनटीए ने परीक्षा कलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। बहुत जल्द इससे जुड़ी पूरी जानकारी की घोषणा हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews