CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। साथ ही उम्मीदवारों को जल्द-से-जल्द और ध्यानपूर्वक आवेदन पत्र में सुधार करने की सलाह दी है। पंजीकृत छात्र 8 अप्रैल 11:50 बजे तक एप्लीकेशन में सुधार या बदलाव कर सकते हैं।

एनटीए ने जारी की एडवाइजरी 

नोटिस में एनटीए ने कहा, “यह कैंडीडेट्स को किसी भी कठिनाई से बचने के लिए एक बार की सुविधा है। उम्मीदवार आवेदन में सुधार सावधानी से करें, क्योंकि सुधार का दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।”

क्या एडिट कर सकते हैं क्या नहीं?

छात्रों को मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, एड्रेस और इमरजेंसी कॉंन्टैक्ट डिटेल्स में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को नाम, पिता का नाम, माता का नाम, 10वीं-12वीं की जानकारी, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम सिटी और माध्यम में सुधार करने की अनुमति होगी। विषय और कोर्स में बदलाव भी कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी के नियमों में भी हुआ बदलाव

इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नियमों में बदलाव किया है। छात्रों को अब एडमिट कार्ड जारी होने से पहले ही परीक्षा की तारीख का पता चल जाएगा। सीयूईटी यूजी 2023 के दौरान छात्रों को एग्जाम डेट्स का पता प्रवेश पत्र जारी होने के बाद लगा था। लेकिन इस बार डेटशीट एडमीट कार्ड जारी होने से पहले ही आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो छात्रों को उनके परीक्षा की तारीख की जानकारी 20 अप्रैल तक मिल सकती है।