Bihar Board 12th Result 2022 : संगम राज ने बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में किया टॉप, देखें रिजल्ट

ICAI CA Final Result 2023

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट (Bihar Board 12th Result 2022) की वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है बता दें की यह परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में जारी घोषित किया गया।

यह भी पढ़े…MP: विभाग की बड़ी तैयारी, 6 साल तक के बच्चों को होगा लाभ, ऑनलाइन मॉड्यूल पर होगी एंट्री

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया किया गया छात्र अपना रोल नंबर व रोल कोड डालकर आसानी से नतीजे देख सकते है, बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चली थीं।

टॉपरों की सूची
>> संगम राज (आर्ट्स) – 96.40
>> अंकित कुमार गुप्ता (कॉमर्स) – 94.60
>> सौरव कुमार (विज्ञान) – 94.40

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : टीचर एवं अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

हम आपको बता दें कि छात्र बड़ी संख्या में रिजल्ट चेक करने के कारण बोर्ड की वेबसाइट का क्रैश होना लाजमी हैं हालांकि, अब बोर्ड की वेबसाइट दोबारा से जारी हो गई है। छात्र अपना परिणाम इसपर चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Inter Result 2022 इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक

– biharboardonline.bihar.gov.in
– secondary.biharboardonline.com
– results.biharboardonline.com
– biharboardonline.com

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews