CBSE Bridge Course: कक्षा 6 के लिए ब्रिज कोर्स जारी, सीबीएसई ने स्कूलों को भेजा Syllabus, छात्रों को जल्द मिलेंगी किताबें, पढ़ें खबर

cbse news

CBSE Bridge Course: एनसीईआरटी में इस साल कक्षा 3 और 6 के सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। नई किताबें जल्द मिलना शुरू हो जाएंगी। इससे पहले एनसीईआरटी ने ब्रिज प्रोग्राम शुरू करने का निर्देश दिया है। इस ब्रिज कोर्स प्रोग्राम के तहत नए सिलेबस को न सिर्फ छात्रों को तैयार किया जाएगा बल्कि शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

सीबीएसई ने भेजा स्कूलों को सिलेबस

कक्षा 3 और 6 के नए पाठ्यक्रम के परिपालन को लेकर केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया गया है । एनसीईआरटी द्वारा बोर्ड को साझा किए गए लिंक और गाइडलाइंस को भी सीबीएसई ने मान्यता प्राप्त स्कूलों को भेजा है। इसमें कक्षा 6 ब्रिज कोर्स के विषयों का पीडीएफ शामिल है। सर्कुलर में 6 विषयों की पीडीएफ़ कॉपी है। जिसका उपयोग छात्र, शिक्षक और अभिभावक कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड ने 10 विषयों के लिंक को स्कूलों को भेजा है।

एनसीईआरटी ने जारी किया ब्रिज कोर्स के लिए दिशानिर्देश

बता दें कि एनसीईआरटी ने ग्रेड 3 और ग्रेड 6 के नए सिलेबस और किताबों के विकास की जानकारी सीबीएसई को दी थी। सभी स्कूलों को नए पाठ्यक्रम और टेक्सबुक का पालन करने का निर्देश भी काउन्सिल ने दिया था। क्लास 3 के लिए दो हफ्ते का फाउंडेशन प्रोग्राम और कक्षा 6 के लिए एक महीने का ब्रिज प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के लिए विशेष कोर्स मैटेरियल भी जारी किए गए हैं।

छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित के साथ-साथ कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और हमारे आसपास
के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। ब्रिज कोर्स के विषयवार सिलेबस एनसीईआरटी के ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर उपलब्ध है। इस महीने से अंत में या मई की शुरुआत में छात्रों को नई किताबें मिल सकती हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews