24 नवंबर को CAT 2024 परीक्षा, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का खास ख्याल, पढ़ें पूरी खबर 

24 नवंबर को तीन शिफ्टों में आईआईएम कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन होगा। एग्जाम के दौरान उम्मीदवारों को कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
IIM CAT 2024

IIM CAT 2024: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता रविवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। देशभर के विभिन्न शहरों में तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी। चयनित उम्मीदवारों का दाखिला एमबीए पाठ्यक्रम के लिए देशभर के अलग-अलग आईआईएम संस्थानों में होगा।

पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगी। वहीं अंतिम और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चलेगी। आईआईटी कलकत्ता ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी हो चुके हैं। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा।

इन दस्तावेजों को साथ रखें (IIM CAT Important Documents) 

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर A-4 साइज़ एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी अपने साथ लें जाएं। ई-एडमिट कार्ड प्रतिबंधित होगा। वैध फोटो आईडी प्रूफ की आवश्यकता भी पड़ेगी। आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि चीजें अपने पास रख सकते हैं। अपलोड की गई फोटो को एडमिट कार्ड पर छिपकाएं। जिन उम्मीदवारों को असिस्टेंस की जरूरत हैं वे अपने साथ स्क्राइब एफ़िडेविट जरूर रखें।

इन बातों का रखें ख्याल (CAT Exam Day Guidelines)

  • परीक्षा केंद्र पर 30-45 मिनट पहले पहुँचें।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • अपने साथ पर्सनल स्टेशनरी न ले जाएं। एग्जाम अथॉरिटी द्वारा दिए गए वस्तुओं का इस्तेमाल करना होगा।
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • खाने-पीनी चीजों, वॉलेट और बैग ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी।
  • परीक्षा के दिन बड़े बटन या पॉकेट वाले कपड़े न पहनें। हल्के वस्त्र धातन करें। मोटे सोल वाले जूते भी न फलनें। सनग्लासेस और मेटल ज्वेलरी को भी न पहनें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews