CBSE कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पर बड़ी अपडेट, मार्क्स कैलकुलेशन को लेकर अहम नोटिस जारी

सीबीएसई ने अतिरिक्त प्रश्नों के लिए मार्क्स कैलकुलेशन को स्पष्टीकरण जारी किया है। 6 जून तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख है। आइए जानें बोर्ड ने क्या कहा?
cbse notice

सीबीएसई कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 6 जून तक विद्यार्थी री-वैल्युएशन और वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अब बोर्ड ने अतिरिक्त प्रश्नों के अटेम्पट करने पर मार्क्स कैलकुलेशन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को छात्रों की ओर से कुछ सवाल आए हैं, जिन्होंने आंसर-बुक की फोटोकॉपी की है। टोटलिंग में गड़बड़ी की शिकायत की गई है।

इन सवालों का जवाब बोर्ड ने नोटिस के जरिए है। जिसमें मार्क्स कैकुलेशन की प्रक्रिया भी बताई गई है। सीबीएसई ने बताया कि छात्रों को कुछ प्रश्नों के लिए का इंटरनल चॉइस दी गई थी। मतलब दो प्रश्नों में किसी एक को अटेम्पट करना होता है। कई बार छात्र जरूरी नंबर से ज्यादा सवालों के जवाब दे देते हैं। पॉलिसी के तौर पर सीबीएसई ने हमेशा उन उत्तरों को लेकर टोटलिंग करता है, जिसमें अच्छे अंक मिले हैं। दूसरे प्रश्न को ओवर अटेम्प्ट बताया जाता है।

सिस्टम रिजल्ट कैलकुलेट करने के लिए दो में से बेहतर मार्क्स पर विचार करता है। जिसपर विचार नहीं किया गया है, इसके लिए ‘*’ दिखाया गया है। बोर्ड ने कुल प्राप्त अंकों की पहले तारांकन चिह्न और फ़ुटनोट को अच्छे से चेक करने की सलाह दी है।

पुनर्मूल्यांकन को लेकर क्या अपडेट?

सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे तक वेरिफिकेशन और री-वैल्युएशन पोर्टल 56,000 से ज्यादा आवेदन स्वीकार किए गए हैं। दोपहर में 3.8 बिलियन पैकेट के “डिनायल ऑफ सर्विस” हमले को पूर्वक नाकाम भी किया गया। इसके अलावा बोर्ड की टेक्निकल टीम पोर्टल के परफॉर्मेंस की निगरानी कर रही है। 6 जून तक आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फीस पेमेंट पर सीबीएसई की सलाह

छात्रों के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए। एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्रों को बोर्ड में यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करने की सलाह दी है। सत्यापन के लिए 100 प्रति आंसर बुक शुल्क का भुगतान करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए फीस 25 रूपये प्रति प्रश्न है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews