CBSE Exams 2024: कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स

cbse admit card 2024

CBSE Admit Card 2024: केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exams 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्कूल परीक्षा संगम पोर्टल पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्राइवेट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रेगुलर छात्र स्कूल जाकर हॉल टिकट की हार्डकॉपी प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड में मिलेगी ये जानकारी

एडमिट कार्ड में विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, स्कूल नंबर, छात्र की फोटो, सेंटर नंबर, विषय और कोड, परीक्षा की तारीख, परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देश और एडमिट कार्ड आइडी उपलब्ध होती है। इसके बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

15 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 अप्रैल को खत्म होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर्स आइडी और पसवॉर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • एडमिट को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट की हार्डकॉपी अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews