बोर्ड परीक्षा से जुड़ी CBSE की बड़ी घोषणा, स्क्राइब को मिलेगा प्रशंसा पत्र, अहम नोटिस जारी, स्कूलों को दिए गए निर्देश 

बोर्ड परीक्षा में CWSN उम्मीदवारों की मदद करने वाले स्क्राइब को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। सीबीएसई ने नोटिस जारी किया है। परीक्षा केंद्रों को उचित व्यवस्था करने को कहा है।
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। सीबीएसई ने CWSN उम्मीदवारों की मदद करने वाले स्क्राइब को प्रशंसा पत्र देने का फैसला लिया है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र के तौर पर निर्धारित किए गए स्कूलों को निर्देश भी दिए गए हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2025) 15 फरवरी से जारी है। बोर्ड हर हाल विशेष आवश्यकता वालों छात्रों को स्पेशल सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। इसमें अतिरिक्त समय, बिना इंटनेट कम्यूटर का इस्तेमाल और स्क्राइब या रीडर भी शामिल हैं। इस सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए स्कूलों छात्रों की लिस्ट परीक्षा संगम पोर्टल पर अपलोड करते हैं।

प्रशंसा पत्र के लिए परीक्षा केंद्रों को करना होगा ये काम

सीबीएसई ने सभी परीक्षा केंद्रों को स्क्राइब की जानकारी OECMS पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। ताकि बोर्ड को उनके लिए प्रशंसा पत्र जारी करने के लिए डेटा आसानी में मिल जाए। विकलांगता की श्रेणी और सुविधाएं/छूट उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दी गई है। जिसके हिसाब से व्यवस्था करने का निर्देश केंद्र अधीक्षक को दिया गया है। पोर्टल पर स्क्राइब की जानकारी अपलोड करने के लिए केंद्र अधीक्षक को स्क्राइब मास्टर और स्क्राइब अटेंडेंस का विकल्प दिया जाएगा।

दैनिक आधार पर डेटा अपलोड करने का निर्देश

बोर्ड ने कहा, “केंद्रों को दैनिक आधार पर ओईसीएमएस पोर्टल पर डेटा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाता है। ताकि परीक्षा से संबंधित भुगतान के सभी डाटा इसी पोर्टल से प्राप्त किया जा सके। जिन केंद्रों में में बाहरी केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं,  वहाँ स्कूलों/केंद्रों को ओईसीएमएस पर रोजाना डेटा अपलोड करने के लिए सभी व्यवस्थाएं करनी होगी।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews