CBSE Board Exam 2023: परीक्षा से पहले सीबीएसई ने किया छात्रों को अलर्ट, जरूर रखें इन बातों का ख्याल

CBSE Board Exam 2023: परीक्षा से पहले सीबीएसई ने किया छात्रों को अलर्ट, जरूर रखें इन बातों का ख्याल

CBSE Board Exam 2023: कल से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। 14 फरवरी को सीबीएसई ने बड़ी घोषणा कर दी है। साथ ही छात्रों के लिए निर्देश भी जारी किये हैं। एग्जाम में AI पर आधारित चैटजीटी को बैन कर दिया गया है। बोर्ड के वरिष्ट अधिकारियों के मुताबिक छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिसमें चैटजीटी को भी शामिल किया गया है। इस फैसले मुख्य उद्देश्य परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग को रोकना है।

छात्र भूल कर भी ना करें ये गलती

ऐड्मिट कार्ड पर दी गई चेतावनी के मुताबिक छात्रों को किसी प्रकार के अनुचित तौर-तरीके में शामिल नहीं होना है। यदि किसी भी गितिविधियों में उन्हें पाया जाता है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जिसके बार बोर्ड के नियमों के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।

इतने बच्चे देंगे परीक्षा

सीबीएसई के प्रेस नोट जारी करके परीक्षा केंद्रों, परीक्षार्थियों की संख्या और स्कूलों की संख्या की जानकारी दी है। 15 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक परीक्षा का आयोजन होगा। जिसम कुल 38, 83, 710 लाख छात्र शामिल होंगे। दसवीं कक्षा के कुल 21,86,940 लाख छात्र परीक्षा देंगे। जिसड़के लिए 7240 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 12वीं कक्षा के कुल 16, 96,770 लाख छात्र एग्जाम में शामिल, जो 6759 केंद्रों में आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews