CBSE Board Exam 2023: जल्द जारी होगी सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, यहाँ जानें अपडेट

mp student

CBSE Board Exam 2023: बहुत जल्द सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जल्द जारी कर सकता है। छात्रों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी 2023 से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। अब तक आईसीएसई समेत कई स्टेट बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए डेटशीट जारी कर दिए हैं।

पिछले कई सालों को देखा जाए तो सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से 75-90 दिनों के पहले ही डेटशीट जारी कर दी है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की 2023 की डेटशीट भी कुछ दिनों में जारी हो सकती है। इससे पहले खबर आई थी कि एग्जाम का टाइम टेबल नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। लेकिन अब तब इसके लिए इंतजार जारी है। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें की ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 29 मार्च को होगा। सीबीएसई ने बहुत पहले ही सैम्पल पेपर्स को जारी दिया है, जिससे छात्रों को तैयारी करने में आसानी होगी। बहुत जल्द cbse.nic.in/cbse.gov.in. पर परीक्षा के तारीखों का ऐलान हो सकता है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमेपेज पर “सीबीएसई बोर्ड एग्जाम सेट शीट 2023” का ऑप्शन दिखेगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा।
  • आप अपनी कक्षा के हिसाब से क्लास 10 या क्लास 12 में से किसी एक के ऑप्शन को चुने।
  • अब डेट शीट को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews