CBSE Board Exam 2025: छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, ऐसे करें चेक 

सीबीएसई जल्द ही बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर सकता है। प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा के लिए दो अलग-अलग डेटशीट जारी होगी।
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी।

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल पर 4 अक्टूबर तक छात्रों की लिस्ट (LOC) जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस साल भी 15 फरवरी को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थी, जो 10 अप्रैल तक जारी थी।

कब होगी बोर्ड परीक्षाएं? (CBSE 10, 12 Board Exam Datesheet)

बता दें कि बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा के लिए दो अलग-अलग डेटशीट जारी करेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी से फरवरी 2025 बीच आयोजित होंगे। वहीं थ्योरी पेपर फरवरी से लेकर अप्रैल तक चलेगा।

क्या साल में दो बार होगी परीक्षा? (CBSE Board News)

कुछ महीने पहले सत्र 2024-25 बोर्ड परीक्षा को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई थी। जिनके मुताबिक साल में दो बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा होगी। सीबीएसई द्वारा सेमेस्टर सिस्टम को Bi-annual एग्जाम सिस्टम से बदलने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड ने कोई घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं की है। अपडेट्स के उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें डेटशीट (Steps to download datesheet)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज “Latest Announcement” के सेक्शन में जाएं।
  • यहाँ 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आप भविष्य के संदर्भ में डेटशीट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews