CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 पर 3 बड़ी अपडेट, विद्यार्थी जरुर जान लें 

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम पर बड़ी अपडेट आई है। कुछ नियमों का पालन स्टूडेंट्स को करना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें बोर्ड एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं होगी। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
CBSE Board Exam 2026

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) को लेकर हाल ही में तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। कुछ नियम है निर्धारित किए गए हैं, जिसका पालन छात्रों को करना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें बोर्ड एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों को भी कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया है। 25% की छूट दी जाएगी और अन्य गंभीर कारणों के लिए लागू होगी, जिसके लिए उन्हें महत्वपूर्ण दस्तावेज की जमा करने होंगे। यदि आप भी 2026 बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले हैं तो इस बात का ख्याल रखें। छुट्टी के लिए अब प्रक्रिया होगी।

कम अटेंडेंस वालों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति 

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को  यह जानकारी स्टूडेंट और अभिभावकों को देने की देने का निर्देश दिया है। यदि स्टूडेंट मेडिकल या अन्य किसी कारण की वजह से छुट्टी लेता है, तो उसे मेडिकल और अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। बिना लिखित अनुरोध के स्कूल में अनुपस्थित मान्य नही होगी। सभी स्कूलों को छात्रों का अटेंडेंस रिकॉर्ड रखने का निर्देश भी दिया गया है।उन्हें नियमित तौर पर कक्षाओं में छात्रों के उपस्थिति की निगरानी करनी होगी।

रोजाना अटेंडेंस रजिस्टर को अपडेट करना भी जरूरी होगा, जिसपर शिक्षक और संबंधित अथॉरिटी का सिग्नेचर होगा। यदि कोई छात्र लगातार स्कूल अब्सेंट करता है तो इस संबंध में अभिभावकों के साथ बातचीत भी की जाएगी। बोर्ड स्कूल स्टूडेंट अटेंडेंस रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए सरप्राइज इंस्पेक्शन भी कर सकता है। यदि इस दौरान कोई गड़बड़ी निकलती है। तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी ऐसे स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति थी नहीं होगी।

सैंपल पेपर्स भी उपलब्ध 

सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से ने सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट आसानी से इनका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सीबीएस के अकादेमी पोर्टल को विजिट करना होगा। मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर के जरिए प्रश्न पत्र के पैटर्न को समझ पाएंगे।बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयारी कर पाएंगे।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर भी अपडेट 

इस साल बोर्ड परीक्षा रजिस्ट्रेशन में बदलाव किए गए हैं। सीबीएसई ने पंजीकरण से संबंधित दस्तावेजों की लिस्ट जारी की है, जिसमें APAAR आईडी को भी जोड़ा गया है। अगले साल दो बार कक्षा दसवीं की परीक्षा आयोजित होगी। पहली परीक्षा फरवरी या मार्च में और दूसरी मई में होने वाली है। कक्षा 12वीं की परीक्षा एक बार ही आयोजित की जाएगी। फेल हुए छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल होने की अनुमति होगी। स्कूलों को छात्रों की सही जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को कलेक्ट करने का निर्देश दिया है। इसमें उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, अभिभावक का नाम, सब्जेक्ट वाइज रजिस्ट्रेशन, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अपार आईडी शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews