CBSE Board Exam: कक्षा 10वीं की परीक्षा समाप्त, सीबीएसई ने जारी किया अहम नोटिस, छात्रों को किया अलर्ट

cbse board exam 2024

CBSE Board Exam: कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। इस साल करीब 21 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। एग्जाम खत्म होते ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने अहम नोटिस जारी करके छात्रों और उनके अभिभावक को सतर्क किया है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाहें फैल रही थी। जिसे लेकर सीबीएसई ने अपडेट दी है।

नोटिस में बोर्ड ने बताया कि, “उन सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर परीक्षा के पेपर लीक होने ही अफवाहें फैलायी थी।” बता दें की बोर्ड परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और अभिभावकों को पेपर लीक का लालच देने के लिए कई मैसेज और वीडियो वायरल हुए थे। जिसके बदले पैसों की मांग भी की जा रही थी।

इस मामले की शिकायत सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (MAC) के पास करवाई थी। ताकि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों को भ्रामक खबरों से बचाने के लिए सैंकड़ों फेक वीडियोज के यूट्यूब लिंक को भी रिमूव किया गया। साथ ही बोर्ड ने छात्रों और पैरेंट्स को इन अफवाहों से सावधान रहने को कहा है। और ऐसी गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews