CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, यहाँ जानें

CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर सीबीएसई ने जारी किया नोटिस, यहाँ जानें

CBSE Board Exam: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नई और जरूरी सूचना नोटिस जारी की है। जिसमें कहा गया है कि सत्र 2022-23 के लिए प्रोजेक्ट, इंटर्रनल असिस्टमेंट और परीक्षाएं बोर्ड द्वारा तय की गई रूटीन के हिसाब से आयोजित होगी। इसमें हिस्सा  लेना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। इस दौरान किसी कारण यदि कोई छात्र नहीं शामिल होता है, तो रिसेड्यूल की गई तारीख में भाग ले सकता है। इस नोटिस प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी अंत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। जिसे आप ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।

2 जनवरी 2023 से सीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने वाली है। जिसे लेकर बोर्ड ने नई और जरूरी सूचना भी ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी की है। 14 फरवरी को इसका समापन होगा। इंटरनल ग्रेड अपलोड करने के लिए 14 फरवरी की डेट निर्धारित की है। जिन भी छात्रों ने दसवीं या बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वो cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर प्रैक्टिकल की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

जल्द जारी होंगे थ्योरी परीक्षा की डेटशीट

रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं हो सकती हैं। जिसमें 34 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। जिसमें 16 लाख 12वीं के उम्मीदवार हैं। और 18 लाख छात्र 10वीं कक्षा के होंगे। बहुत जल्द थ्योरी एग्जाम की डेटशीट भी जारी हो सकती है। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विजिट करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews