स्कूलों में शुरू होगा “नशा मुक्त विद्यालय अभियान”, CBSE ने जारी किया सर्कुलर, दिए ये निर्देश 

cbse notice

नशा मुक्त विद्यालय अभियान के क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है।  जल्द से जल्द नशा मुक्त विद्यालय (NMV) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में नशा मुक्त विद्यालय को लेकर 3 साल का एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसका उद्देश्य लगातार जागरूकता, रोकथाम, कैपेसिटी बिल्डिंग और कम्युनिटी की भागीदारी के जरिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित, स्वस्थ, तंबाकू फ्री और ड्रग फ्री पढ़ाई का माहौल बनाना है।

अभियान की मॉनिटरिंग में मदद के लिए नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल को लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल स्कूलों को तंबाकू मुक्त, नशा मुक्त एजुकेशनल संस्थान के लिए तय मानदंडों के हिसाब से सेल्फ असेस्मेंट करने में मदद करता है। इसकी मदद से स्कूल सेल्फ-इवैल्यूएशन के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करके खुद को नशा मुक्त विद्यालय घोषित कर सकते हैं।

सीबीएसई ने स्कूलों को दिए ये निर्देश 

बोर्ड ने स्कूलों को एनएमवी पोर्टल पर ऑनलाइन सेल्फ-इवैल्यूएशन पूरा करने और तंबाकू फ्री और ड्रग फ्री स्कूल का माहौल बनाने और बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा नशा मुक्त विद्यालय 3 साल के एक्शन प्लान (2026-29) के तहत रेगुलर अवेयरनेस प्रोग्राम, रोकथाम की पढ़ाई, पेरेंट्स की मदद काउंसलिंग और दूसरी कोशिश करने को भी कहा है। एनएमवी पोर्टल के जरिए स्कूलों रजिस्ट्रेशन, सेल्फ असेसमेंट और इंप्लीमेंटेशन की प्रक्रिया को समय-समय पर रिव्यू भी रिव्यू करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही वेरिफिकेशन के लिए जरूरी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।

नेशनल प्लेज अगेंस्ट ड्रग एब्यूज को लेकर सीबीएसई की सलाह

सीबीएसई ने स्कूलों को स्टूडेंट और स्कूल कम्युनिटी एक दूसरे सदस्यों को 18 अगस्त 2026 को डिपार्मेंट ऑफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट द्वारा आयोजित किए जा रहे “नेशनल प्लेज अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा देने को भी कहा है। जिसके लिए एक लिंक भी सर्कुलर में साझा की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews