CBSE Compartment Exam 2023 : 12वीं के परिणाम की घोषणा, 10वीं के रिजल्ट आज होंगे जारी! ऐसे करें चेक, जानें पासिंग प्रतिशत

cbse exam 2024

CBSE 2023, CBSE Compartment Exam 2023 : सीबीएसई 10वीं 12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। वहीं दसवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा आज या गुरुवार को की जा सकती है जबकि 12वीं के परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं।

12वीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट जारी 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 1 अगस्त को 12वीं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट में से 40.57% छात्र सफल हुए हैं। सीबीएसई द्वारा 10 से 15 दिनों के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की जाती है। दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी जबकि 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी 12 वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

12 वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट में कुल शामिल अभ्यर्थियों की संख्या में लड़कों की संख्या 121812 थी जबकि लड़कियों की संख्या 59349 थी। कुल 181161 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल छात्रों की संख्या 45.70 है जबकि छात्राओं की संख्या 50.80 है। ऐसे में कुल पासिंग प्रतिशत 47.50 रिकॉर्ड किया गया है।

दसवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा 2 या 3 अगस्त को 

सीबीएसई बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 से इसके लिए सीनियर सेकेंडरी रेगुलर और सीनियर सेकेंडरी प्राइवेट छात्रों के लिए आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे की घोषणा 1 अगस्त को की गई थी। वही दसवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा 2 या 3 अगस्त को की जा सकती है। 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार छात्र कर रहे हैं। जल्द इसके रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

छात्र परिणाम लिंक एक्टिव होने के बाद इसके माध्यम से नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ सहित एडमिट कार्ड, आईडी नंबर भरकर सबमिट करना अनिवार्य होगा। सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की रिजल्ट जारी की जाने की पूरी संभावना है 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पासिंग मार्क ना मिलने पर छात्रों को असफल घोषित कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews