7 फरवरी से CBSE CTET परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स 

सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुका है। PwBD उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। आसान स्टेप्स में प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CBSE CTET 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (CBSE CTET 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए सहमति देनी होगी।

सीबीएसई सीटेट परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान पेपर-2 का आयोजन होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, इसमें पेपर-1 होगा।   एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दी गई तारीख और कार्यक्रम को अच्छे से चेक करने की सलाह दी है।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी उपलब्ध 

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • जेंडर
  • कैटेगरी
  • रेजिडेंशियल एड्रेस
  • फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर
  • रोल नंबर/ एप्लीकेशन नंबर
  • रजिस्ट्रेशन डीटेल्स
  • पेपर की जानकारी
  • परीक्षा की तारीख
  • शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • गेट क्लोजिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर सीबीएसई सीटेट फरवरी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. प्रवेश पत्र का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करे।
  5. भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

PwBD उम्मीदवारों के लिए नया नोटिस जारी 

सीबीएसई ने पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइंस जारी की है। जो भी व्यक्ति इस कैटेगरी से होने का दावा करते हैं, उन्हें अपने दावे के सपोर्ट में सर्टिफिकेट की एक कॉपी और नियम के मुताबिक सही जारी करने वाली अथॉरिटी से जारी यूडीआईडी कार्ड जमा करना होगा। स्क्राइब या अधिक टाइम की सुविधा केवल उन उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिन्हें डिसेबिलिटी है या जिन्हें लिखने में दिक्कत होती है। उन्हें इससे संबंधित सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews