CBSE CTET 2026 पर नई अपडेट, फिर से शुरू हुए आवेदन, 1 सितंबर है अंतिम तारीख, नोटिस जारी

सीबीएसई सीटीईटी सितंबर सेशन के लिए आवेदन दोबारा शुरू किए गए हैं। 25 अगस्त से पोर्टल एक्टिव हो चुका है। इससे संबंधित नोटिस बोर्ड ने जारी किया है। 
CBSE CTET 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सीटीईटी सितंबर सेशन (CBSE CTET 2026) को लेकर 25 अगस्त को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक एक बार फिर आवेदन विंडो खोला गया है। उम्मीदवारों को 1 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। 8 मई को परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था।  आवेदन प्रक्रिया 11 मई से लेकर 10 जून तक जारी थी। जिन लोगों ने पहले ही जिन लोगों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पिटिशन पर अपने फैसले में इस बात पर जोर दिया कि योग्य शिक्षकों को टीईटी क्वालिफिकेशन हासिल करने की कानूनी जरूर का पूरा करने का उचित मौका दिया जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने कैंडिडेट के व्यापक हित में एप्लीकेशन विंडो को दोबारा एक्टिव करने का फैसला लिया है।

क्या परीक्षा की तारीख भी बदलेगी?

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होने वाली थी। बोर्ड ने सोमवार को जारी नोटिस में कहा कि, “22वें एडिशन परीक्षा की बदली हुई तारीख एप्लिकेशन पोर्टल बंद होने के बाद घोषित की जाएगी।” संशोधित शेड्यूल जल्दी ही जारी हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई सीटेट परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 कक्षा-1 से लेकर पांचवी के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-2 कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों के लिए के लिए होगा। दोनों ही पेपर में प्रश्नों की संख्या को 150 होगी। कुल अंक भी 150 होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क के लिए जनरल और ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 किसी एक के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। दोनों पेपर के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है। उम्मीदवार ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव करके रखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में अप्लाई या लॉग इन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुने।
  4. सभी दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने के बाद आगे बढ़े।
  5. पर्सनल डिटेल्स, कॉन्टैक्ट डीटेल्स, ऐड्रेस और अन्य जानकारी को दर्ज करें।
  6. रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर क्रिएट होगा।
  7. इसके बाद फोटोग्राफ हस्ताक्षर और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  9. कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews