CBSE Exam 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 15 जुलाई से एग्जाम शुरू

सीबीएसई 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए एफिलेशन नंबर और पासवॉर्ड की जरूरत पड़ेगी।
CBSE Supplementary Exam 2024

CBSE Supplementary Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों के लिए सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं। प्राइवेट विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रेगुलर स्टूडेंट्स अपने-अपने स्कूलों से एग्जाम हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं। अब परीक्षा संगम पोर्टल पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। यहाँ नीचे दिए गए “कम्पार्टमेंट, एडमिट कार्ड, LOC और एग्जाम मैटेरियल” के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना एफिलेशन नंबर/यूजर आईडी दर्ज, पासवर्ड दर्ज और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। “Login” बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे डाउनलोड और प्रिन्ट आउट करें। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लें जाएं।

15 जुलाई से परीक्षा शुरू

बता दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की कम्पार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी। सीबीएसई ने डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। बारहवीं की परीक्षा एक ही समाप्त हो जाएगी। वहीं दसवीं की परीक्षा 22 जुलाई 2024 तक चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है।

कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट 

सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे के शिफ्ट में 12वीं हिन्दुस्तानी म्यूजिक वॉकल, पेंटिंग, हिन्दुस्तानी म्यूजिक MEL Inst, स्कल्प्चर, अप्लाइड आर्ट्स, भारतनाट्यम, योग और डेटा साइंस की परीक्षा होगी। बाकी सभी विषयों की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।

कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परीक्षा डेटशीट 

  •  15 जुलाई, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे- सोशल साइंस
  • 16 जुलाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे- हिन्दी (कोर्स ए और कोर्स बी
  • 18 जुलाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे- विज्ञान
  • 19 जुलाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे- गणित (स्टैन्डर्ड और बेसिक)
  • 20 जुलाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे- अंग्रेजी
  • 22 जुलाई  सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे- उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, उड़िया, असमी,कन्नड, अरबी, तिब्बतन, नेपाली, लेपचा, होम साइंस, कोकबोरोक, बोड़ो, संस्कृत
  • 22 जुलाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे- कंप्युटर एप्लीकेशन और आईटी
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews