CBSE ने किया खास करियर काउंसलिंग का ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, इन छात्रों को मिलेगा मौका, नहीं लगेगी फीस, देखें खबर 

सीबीएसई 5 जुलाई को खास करियर काउन्सलिंग का आयोजन करने जा रहा है। कई बड़ी हस्तियाँ छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। वेन्यू का ऐलान हो चुका है। नोटिस भी जारी किया गया है। 
cbse students hongkong university scholarship

AI Generated

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल मिलकर एक विशेष करियर काउंसलिंग सेशन और करियर टॉक का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है। इस कार्यक्रम का नाम “मेड फॉर मीडिया, बिल्ड फॉर सक्सेस” है। इस संबंध में CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी किया है। साथ शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को यह जानकारी छात्रों तक पहुंचाने की सलाह भी दी गई है। ताकि वे बढ़-चढ़कर इसका हिस्सा बन सकें।

इस प्रोग्राम का उद्देश्य स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देना है और छात्रों को अलग-अलग करियर अवसरों के बारे में बताना है। रजिस्ट्रेशन के लिंक भी एक्टिव हो चुकी है। इस कार्यक्रम में रचनात्मक अर्थव्यवस्था के अंतर्गत उभरते करियर पथ, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के अवसरों पर छात्र-केंद्रित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका कक्षा 12वीं के छात्र मौजूदा स्टूडेंट्स के साथ-साथ 2025 में बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र भी भाग ले सकते हैं।

कब और कहाँ होगा कार्यक्रम? 

कार्यक्रम के पहले सेशन का आयोजन 5 जुलाई शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से दिल्ली में स्थित सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी फिलहाल जारी है, जिसकी लिंक बोर्ड ने सीबीएसई ने नोटिस में शेयर की है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों और शिक्षकों को किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें 

इस कार्यक्रम में ऑस्कर, पद्म अवॉर्ड और ग्रैमी पुरस्कार विजेताओं द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। पद्मश्री विजेता डॉ. शंकर महादेवन, ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसूल पुकुट्टी , नेशनल अवॉर्ड विनिंग फैशन एंड कॉस्टिंग डिजाइनर नीता लुल्ला, पद्म भूषण विजेता उषा उत्थप  और अन्य कई बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होंगी। करियर काउन्सलिंग से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए स्टूडेंट्स +91 959- 4949-959 या +91 742-8780-715 पर संपर्क कर सकते हैं या info@mescindia.org पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews