केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों की हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स दिल्ली)) के साथ मिलकर विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के उपलक्ष में एक वर्चुअल मानसिक स्वास्थ्य श्रृंखला का आयोजन करने जा रहा है। जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। स्कूल के नेता, शिक्षकों, परामर्शदाताओं, अभिभावकों और छात्रों को व्यवहारिक उपकरणों और रणनीतियों की जानकारी देना। साथ ही स्कूल के वातावरण में सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी। इसका समापन 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के दिन होगा। एम्स के मनोचिकित्सक और परामर्श सेवा विभाग की विशेषज्ञ स्कूली मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करेंगे। 6 दिनों तक अलग-अलग विषयों पर सेशन का इसका आयोजन किया जाएगा। जिसकी स्पीकर भी अलग होंगे।
सीबीएसई ने स्कूलों से किया यह अनुरोध
सीबीएसई ने सभी एफिलेटेड स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षकों, काउंसलर, अभिभावकों और छात्रों से इस कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है। साथ ही इस जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध भी किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। हर सेशन के अंत में अटेंडेंस-कम-फ़ीडबैक फॉर्म भी प्रतिभागियों के साथ शेयर की जाएगा।
कितने छात्र हो सकते हैं शामिल?
प्रतिभागियों की संख्या लिमिटेड होगी। प्रत्येक सेशन में 1000 लोग शामिल हो सकते हैं। जो पहले आएगा उसे ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी। वेबेक्स के जरिए लाइफ सेशंस का आयोजन किया जाएगा। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सेशन से जुड़ सकते हैं। प्रतिदिन सेशन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। इसकी अवधि 45 मिनट से लेकर 1 घंटे के बीच हो सकती है। स्कूल वातावरण में होने वाले मेंटल हेल्थ से संबंधित अलग-अलग चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा।
ये रहा शेड्यूल
4 अक्टूबर को “स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक स्वास्थ्य”: विषय पर सेशन का आयोजन किया जाएगा। जिसके वक्ता प्रोफेसर डॉ एम श्रीनिवास, निदेशक एम्स होंगे। 5 अक्टूबर को “तनाव से कैसे निपटें” टॉपिक पर आईएएस हिमांशु गुप्ता सचिव सीबीएसई के नेतृत्व में सेशन होगा। 6 अक्टूबर को “सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य” को लेकर पर सेशन का आयोजन होगा। जिसके वक्ता प्रोफेसर डॉ प्रताप शरण, प्रमुख मनोचिकित्सा विभाग एम्स दिल्ली होंगे। 7 अक्टूबर को “खुश पेट और स्वस्थ मस्तिष्क”, 8 अक्टूबर को “किशोर में उच्च शिक्षा वाला व्यवहार” और 10 अक्टूबर को “स्क्रीन और स्वयं के बीच डिजिटल युग में लचीलापन” टॉपिक पर स्टेशन का आयोजन किया जाएगा।
Virtual_Mental_Helth_01102025





