CBSE Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन जारी की है। इसके अलावा सीबीएसई से मधुमेह से पीड़ित छात्रों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किया है। ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर उम्मीदवार नोटिस चेक कर सकते हैं।
प्रैक्टिल परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने क्या कहा?
नोटिस में प्रैक्टिकल परीक्षा के स्थान, बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति, आन्सर-शीट, अंक अपलोड करने, छात्रों, स्कूलों और परीक्षकों द्वारा कार्रवाई संबंधित निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई पिछले दो वर्षों के उन छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन करेगा, जिनके मार्क्स प्रैक्टिकल या थ्योरी परीक्षा में दोहराव या अनुपस्थिति के कारण उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें
निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। सीबीएसई क्षेत्रीय कारीयली बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति कर पाएंगे। वहीं इंटरनल परीक्षकों की नियुक्ति खुद स्कूल को करनी होगी। आंतरिक और बाहरी परीक्षकों के हस्ताक्षर के बाद छात्रों की सूची व्यवहारिक परीक्षा के दिन ही पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय नोट करने की सलाह दी है। इसके अलावा नॉर्द ने परीक्षा केंद्र चुनने और क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्रवाई को लेकर भी निर्देश जारी किया है। [
टाइप-1 मधुमेह से ग्रसित छात्रों के लिए निर्देश
सीबीएसई ने टाइप-1 डायबीटीज से पीड़ित छात्रों को लेकर निर्देश जारी किया है। छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर कुछ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। छात्रों को ट्रांसपेरेंट लंच बॉक्स में शुगर टैबलेट्स, कैंडी, फल, सैंडविच (अन्य हाई प्रोटीन फूड्स) और दवाई ले जाने की अनुमति होगी। साथ में पानी (500ml), ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज टेस्टिंग स्ट्रिप, इंसुलिन पंप, सीजीएम मशीन, एफजीएम मशीन भी ले जाया जा सकता है। हालांकि बीमारी की जानकारी छात्रों को LOC जमा करते समय/रजिस्ट्रेशन के दौरान देना जरूरी होगा।
