
AI Generated Image
केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 का ऐलान किया है। इस संबंध में सभी स्कूलों को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह एक राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता है। जिसमें कक्षा 6 से लेकर दसवीं के छात्र शामिल हो सकते हैं। इस प्रतियोगिता में दो चरण शामिल होते हैं। सीबीएसई ने तारीख, फीस समेत महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी कर दी है। जिसका पालन स्कूलों को करना होगा।
गणित को वास्तविक जीवन में व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए छात्रों में कौशल को रोमांचल तरीके से बढ़ावा देने के लिए बोर्ड इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है। ताकि विद्यार्थियों के गणित को वास्तविक जीवन में की परिस्थितियों में लागू करने की क्षमता का आकलन किया जा सके। स्टेज-1 में स्कूल लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रश्न पत्र सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए हो उपलब्ध करवाए जाएंगे।
दो चरणों में होगी प्रतियोगिता
प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी स्कूल परिसर की होगी। दूसरा चरण राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का होगा, जो ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में कक्षा 6 से दसवीं के सभी छात्र भाग ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में सीबीएसई से एफिलेटेड स्कूल से टॉप 3 स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
कैसा होगा एग्जाम का पैटर्न?
दोनों ही चरणों के लिए परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 40 अंक के होंगे। नेगेटिव मार्किंग का कोई भी प्रावधान नहीं होगा। सभी स्कूलों को इस चुनौती में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है। ताकि छात्रों के गणित क्षमताओं को बढ़ावा मिल सके। प्रत्येक क्षेत्र में स्टेज वन में शामिल प्रतिभागी छात्रों की अधिकतम संख्या वाले टॉप 10 स्कूलों को अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
आर्यभट्ट गणित चैलेंज से जुड़ी अन्य जरूरी बातें
स्कूलों को 19 सितंबर से लेकर 30 सितंबर के बीच स्टेज-1 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। नोटिस में बोर्ड ने लिंक भी साझा किया है। बोर्ड स्कूलों को 7 से लेकर 10 अक्टूबर के बीच पोर्टल पर प्रश्न पत्र और आंसर-की उपलब्ध करवाएगा। अगले चरण के लिए स्कूल टॉप-3 छात्रों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके के लिए 900 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन की तारीख 15 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। दूसरे चरण का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 29 अक्टूबर को होगा। स्कूलों को इससे संबंधित जानकारी भेजी जाएगी। दूसरा चरण पूरा होने के बाद सीबीएसई क्षेत्र के टॉप 100 स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट मिलेगा।

