कक्षा 6वीं से 10वीं के छात्र ध्यान दें! CBSE ने किया रीडिंग चैलेंज का ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी

सीबीएसई रीडिंग चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 18 अगस्त से शुरू होगा। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट मिलेगा। किसी प्रकार की फीस भी नहीं लगेगी। बोर्ड ने इस कार्यक्रम से जुड़ा नोटिस भी जारी किया है।
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रीडिंग चैलेंज 2025- 26 को लेकर सभी एफिलेटेड स्कूलों को नोटिस जारी किया है। स्कूलों से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। रीडिंग चैलेंज का उद्देश्य छात्रों में पढ़ने की निरंतर रुचि को प्रोत्साहित करना है।  साक्षरता और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन सितंबर से लेकर अक्टूबर तक दो राउंड में किया जाएगा। पहले राउंड के लिए सभी स्कूल रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसका आयोजन स्कूल लेवल पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। वहीं दूसरे राउंड में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 स्टूडेंट्स को विद्यालय नॉमिनेट करेंगे। राउंड 2 में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोग स्टूडेंट को “सर्टिफिकेट का एप्रिशिएसन” मिलेगा प्रतिभागियों के लिए किसी फीस का प्रावधान भी नहीं होगा।

कौन ले सकता है भाग? (CBSE Reading Challenge)

इस एक्टिविटी को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहले कैटेगरी में कक्षा 6 और 7 को रखा गया है। वहीं दूसरी कैटेगरी में कक्षा 8 से दसवीं के छात्रों को शामिल किया गया है।कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 के छात्रों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। राउन्ड -1 में सभी को भाग लेने का मौका मिलेगा। लेकिन राउन्ड-2 में प्रत्येक क्लास के दो विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन स्कूल कर सकते हैं। जिसमें से एक इंग्लिश और एक हिंदी कैटेगरी शामिल होगा। प्रत्येक स्टूडेंट केवल एक ही भाषा का चयन कर सकता है।

कब और कैसे होगा कार्यक्रम?

राउन्ड -1 के लिए 18 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन स्कूल कर पाएंगे।  8 सितंबर से लेकर 11 सितंबर के बीच  रजिस्टर्ड स्कूल को प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम डाउनलोड करने के लिए पोर्टल उपलब्ध करवाया जाएगा। विद्यालय पहले राउंड के प्रश्न पत्र डाउनलोड करेंगे और ऑफलाइन रीडिंग चलेंगे आयोजित करेंगे। इसके बाद टॉप सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों की पहचान की जाएगी।जिन्हें दूसरे राउंड में शामिल होने की अनुमति होगी।  पूरी जिम्मेदारी स्कूलों को दी गई है। 

15 से लेकर 26 सितंबर के बीच राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।  8, 9, 13 और 14 अक्टूबर को इसका आयोजन किया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड  मोड में रीडिंग चलेंगे आयोजित किया जाएगा, जिसके विजेताओं की घोषणा बोर्ड के ऑफिशियलयल वेबसाइट पर की जाएगी। स्कूल अपने LOC क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके पंजीकरण कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews