CBSE News: 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक, सीबीएसई कॉम्पार्टमेंट परीक्षा पर भी अपडेट, पढ़ें पूरी खबर 

सीबीएसई 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन बंद हो चुके हैं। जल्द ही रिजल्ट जारी होंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा पर भी अपडेट सामने आई है।
cbse news

CBSE News: इस बार सीबीएसई 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए एप्लीकेशन पोर्टल बंद हो चुका है। साथ ही Revaluation के परिणाम की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही परीक्षा संगम पोर्टल (Pariksha Sangam Portal) पर रिजल्ट जारी होंगे। इस साल हजारों छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है, उनका इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 मई तक रिजल्ट घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि कक्षा 12वीं के लिए रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन 12 मई से 17 मई तक जारी थे। वहीं 10वीं  पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई थी। वेरीफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। जिन भी छात्रों ने मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई किया है, उन्हें ही  रि-चेकिंग के लिए उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी। पुनर्मूल्यांकन के बाद प्राप्त अंक फाइनल होगा।

ऐसे चेक करें रिवैल्यूएशन का रिजल्ट 

आप अलग-अलग तरीके से पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। अब परीक्षा संगम पोर्टल पर क्लिक करें।  यहाँ स्कूल (Ganga) के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर डिजीलॉकर एवं पोस्ट एग्जाम एक्टिविटीज के ऑप्शन पर जाएं। अब Re-Checking एंड Re-Evaluation के लिंक पर क्लिक करें। यहाँ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके अलावा आप cbseit.in पर जाकर भी आप परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

कम्पार्टमेंट एग्जाम पर क्या है अपडेट?

इस साल 10वीं में 1,32,00 और 12वीं में 1,22,000 छात्रों को सप्लीमेंट्री यानि कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिस्ट में शामिल किया गया है। Supplementary परीक्षा के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे। 15 जुलाई को परीक्षा का आयोजन होगा। जून के पहले सप्ताह में कम्पार्टमेंट परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो सकता है।

ऐसे करें सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर जाकर Main Website के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म 2024 पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सब्जेक्ट इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को जमा करें।
  • Confirmation पेज डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में आप इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews