10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर सीबीएसई ने जारी किया अहम नोटिस, स्कूलों को सावधानी बरतने की सलाह, पढ़ें पूरी खबर

CBSE Practical Exam 2024

CBSE Practical Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर निर्देश जारी किया है। विद्यालयों के प्रिंसिपल को कुछ बातों का खास ख्याल रखने को भी कहा है। बता दें कि दसवीं और बारहवीं प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से ही शुरू हो चुकी है। इसका समापन 15 फरवरी को होगा। बोर्ड ने स्कूलों को पोर्टल पर प्रैक्टिकल परीक्षा के सटीक अंकों को पोर्ट पर अपलोड करने को कहा है। ताकि छात्रों को भविष्य में किसी प्रकार के परेशानी का सामना न करना पड़े। सूचना के अनुसार यह स्कूलों की जिम्मेदारी होगी की छात्रों कर रिजल्ट बोर्ड पर सटीक रूप से प्रकाशित हुए हैं या नहीं।

मार्क्स अपलोड करने के बाद सुधार की अनुमति नहीं

सूचना में सीबीएसई ने कहा, “10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक अपलोड करते समय स्कूल प्रिंसिपल, आंतरिक परीक्षक और बाहरी परीक्षा यह सुनिश्चित करेंगे कि सही अंक पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। क्योंकि एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद सुधार की कोई अनुमति नहीं होगी”

प्रिंसिपल को रखना होगा इन बातों का ख्याल

बोर्ड ने स्कूल के प्रिंसिपल को प्रैक्टिकल परीक्षा संचालित करते समय कुछ सावधानियों को बरतने की सलाह दी है। काम शुरू करने से पहले आंतरिक परीक्षक और बाहरी परीक्षक को बोर्ड के परिपत्रों और निर्देशों को पढ़ना जरूरी होगा। इस निर्देशों का पालन भी करना होगा। दस्तावेजों से अंकों के विवरण और विभाजन को सत्यापित करने की जिम्मेदारी पाठ्यचर्या की होगी इसके अलावा सीबीएसई ने कहा पोर्टल पर अंक अपलोड करने से पहले प्रिंसिपल को आंतरिक और बाहरी दोनों परीक्षकों को वेरफाइ करना चाहिए कि उन्होनें सही अंक दिए हैं या नहीं। अतिरिक्त जानकारी के लिए सूचना देखने की सलाह दी जाती है। सूचना के लिए यहाँ क्लिक करें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews