CBSE Board Exams 2024 : सीबीएसई ने जारी किए सैंपल पेपर्स, देखें कैसा होगा साइंस का पेपर और क्या रहेगी इसकी मार्किंग स्कीम, कितने मिलेंगे सवाल चुनने के विकल्प

cbse exam 2024

CBSE 10th Board Science Sample Paper : सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इन सैंपल पेपर को सॉल्व कर छात्र न केवल अपनी तैयारी के स्तर की जांच कर सकते हैं बल्कि एग्जाम के तरीके का अंदाजा भी लगा सकते हैं। आपको बता दें, सीबीएसई द्वारा यह सभी सैंपल पेपर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

कैसा होगा सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का पेपर

अपलोड किए गए सैंपल पेपर के हिसाब से आगामी परीक्षाओं का हिसाब लगाएं तो यह तीन घंटे की ही होंगी और इनमें भी हर बार की तरह 80 मार्क्स का पेपर ही लिया जाएगा। इससे साफ तौर पर जाहिर है कि पेपर के मुख्य रूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर हम बात करते हैं science के एग्जाम की तो इसमें Section A से Section E तक पांच सेक्शन निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कुल 39 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सेक्शन A 20 नंबर का, सेक्शन B 12 नंबर का, सेक्शन C 21 नंबर का, Section D 15 नंबर का और सेक्शन E 12 नंबर का रहेगा।

कैसी रहेगी मार्किंग स्कीम

बात करें साइंस के पेपर की मार्किंग स्कीम तो इसके एक मार्क्स के 20 सवाल, दो मार्क्स के 6 सवाल, तीन मार्क्स के 7 सवाल, पांच मार्क्स के 3 सवाल और 4 मार्क्स के तीन सवाल रहेंगे। इन 39 सवालों में 12 सवालों में छात्रों को दो सवालों के बीच चुनने के लिए विकल्प मुहैया कराया जाएगा।आपको बता दें, सीबीएसई द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाएं 14 नवंबर से प्रारंभ कर दी गई हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews