सीबीएसई ने किया छात्रों-अभिभावकों को अलर्ट, इन 30 फर्जी सोशल मीडिया हैंडल को न करें फॉलो, देखें पूरी लिस्ट

cbse announcement 2024

CBSE Announcement 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा शुरू होने में कुछ दिन ही शेष हैं। इससे पहले केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने छात्रों और अभिभावकाओं को कुछ फर्जी सोशल मीडिया हैंडल से सावधान किया है। इस लिस्ट में कुल 30 फेक सोशल मीडिया अकाउंट शामिल हैं।

सीबीएसई द्वारा पब्लिक एडवाइजरी

सीबीएसई ने X (ट्विटर) पर पब्लिक एड़वाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक 30 फर्जी ट्विटर अकाउंट के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक ये सोशल मीडिया हैंडल सीबीएसई के नाम और लॉगो का इस्तेमाल करके आमजन को भ्रमित कर रहे थे।

cbse announcement 2024

बोर्ड ने क्या कहा?

बोर्ड ने पब्लिक को सावधान किया है। साथ ही सीबीएसई से संबंधित सत्यापित और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल सोशल मीडिया “X” हैंडल “@cbseindia29” फॉलो करने की सलाह दी है। इसके अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने कहा, “सीबीएसई इसके बाद सोशल मीडिया पर किसी भी शैली में सीबीएसई के नाम और लोगो का इस्तेमाल करके किसी अन्य स्त्रोत द्वारा दी गई और जनता द्वारा एक्सेस की गई किसी भी जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं है”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews