CBSE Board: सीबीएसई करेगा स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन, कक्षा 3 से 12 के छात्र लें पाएंगे भाग, गाइडलाइंस जारी, देखें खबर

सीबीएसई स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। छात्र हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में अपनी कहानी का वीडियो बनाकर साझा कर सकते हैं।
cbse news

CBSE Story Telling Competition 2024:  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों के हित में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। सेशन 2024-25 के लिए सीबीएसई ने स्टोरी टेलिंग कंपटीशन की घोषणा कर दी है।  बोर्ड ने प्रतियोगिता को लेकर नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर जारी किया है। साथ ही स्कूलों को निर्देश भी दिए हैं। छात्र हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में अपनी कहानी का वीडियो बनाकर साझा कर सकते हैं। स्कूल छात्रों द्वारा बनाए गए स्टोरी टेलिंग के वीडियो को सीबीएसई के पोर्टल पर जमा करेंगे।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा। प्राइमरी कैटेगरी में कक्षा 3 से 5वी के छात्रों को शामिल किया गया है।  मिडिल कैटेगरी में कक्षा 6 से 8, सेकेंडरी कैटेगरी में कक्षा 9 से 10 और सीनियर सेकेंडरी कैटेगरी में कक्षा 11 से 12 के छात्र शामिल होंगे।

ये होगा प्रोसेस

प्रतियोगिता का प्रथम चरण स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित  छात्र रीजनल लेवल प्रतियोगिता में शामिल हो पाएंगे। बेस्ट स्टोरी वाले छात्र का रजिस्ट्रेशन स्कूल सीबीएसई स्टोरी टेलिंग वेब पोर्टल “मेरी कहानी मेरी जुबानी” पर जाकर कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन। इसके बाद राष्ट्रीय  स्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रीजनल लेवल रीजनल लेवल स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता की एंट्री का मूल्यांकन विशेषज्ञों की कमेटी द्वारा किया जाएगा। विजेता को विजेता को ऑनलाइन मेरीट सर्टिफिकेट मिलेगा।

नोट कर लें ये तारीख

  • स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन 6 जुलाई 2024 से लेकर 13 जुलाई तक किया जाएगा।
  • रीजनल लेवल प्रतियोगिता का आयोजन 13 अगस्त से लेकर 27 अगस्त 2024 को किया जाएगा।

प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

प्राइमरी कैटेगरी के लिए वीडियो का समय 2 मिनट, मिडिल के लिए 2 से 3 मिनट, सेकेंडरी और सीनियर सेकन्डेरी के लिए 3 से 4 मिनट होगा चाहिए। स्टोरी टेलिंग वीडियो की साइज 2MB से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह प्रतियोगिता छात्रों के इंटरनल असेसमेंट का एक भाग होगा। सभी स्कूलों को स्टोरी जमा करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार ना करने की सलाह दी गई है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए 011-23237779 पर संपर्क कर सकते हैं या cbsestorytelling2425@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews